समय - सीमा 268
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1036
मानव और उनके आविष्कार 802
भूगोल 264
जीव-जंतु 305
| Post Viewership from Post Date to 17- Sep-2023 (31st Day) | ||||
|---|---|---|---|---|
| City Subscribers (FB+App) | Website (Direct+Google) | Messaging Subscribers | Total | |
| 2190 | 618 | 0 | 2808 | |
| * Please see metrics definition on bottom of this page. | ||||
क्या आपने कभी ध्यान दिया है, जमीन पर उगने वाली घांस के नन्हे पौधों में भी कभी कभार छोटे-छोटे फूल दिखाई देते हैं। लेकिन जब हम बच्चे थे तो हममें से कई लोग यही मानते थे कि घांस और अधिकांश पेड़ों में फूल नहीं होते। इनमें हम आम तौर पर सिर्फ पत्तियां और बीज ही देखते थे।
हालांकि कई अध्ययनों से यह साबित हो चुका है कि कोनिफ़र (Conifers) जैसे कुछ पेड़ों को छोड़कर, और सभी घासों में फूल होते। यदि आप कभी भी एलर्जी (Allergies) से पीड़ित रहे हैं, तो आप यह पहले से ही जानते होंगे क्योंकि घांस के पराग से कई लोगों को एलर्जी होती है। लेकिन ये फूल कहां होते हैं और ये कैसे दिखते हैं?
घांस के फूलों पर अक्सर ध्यान नहीं दिया जाता, इसका कारण यह है कि वे वर्ष के अधिकांश समय घांस के बीज के समान ही दिखाई देते हैं। फूल के वो भाग जो ये दर्शाते हैं कि वे खिले हुए हैं, (जिन्हें पुंकेसर और वर्तिकाग्र कहा जाता है।) बहुत छोटे होते हैं और बहुत लंबे समय तक नहीं टिकते। उन्हें खिलने के दौरान देखने के लिए चौकस रहना आवश्यक है। घांस के फूल अन्य फूलों से काफी भिन्न होते हैं। उनमें कई अन्य फूलों की तरह पंखुड़ियाँ नहीं होती हैं, इसके बजाय, उनमें "ब्रैक्ट्स (Bracts)" होते हैं। घांस के फूल के अन्य दिलचस्प नाम, ग्लूम, पेलिया और लेम्मा (Glum, Pelia And Lemma) हैं ।
चूँकि घांस के फूल परागणकों पर निर्भर नहीं होते हैं, इसलिए घांस के फूल बहुत रंगीन या दिखावटी नहीं होते हैं। घांस के फूल वाले हिस्से डेज़ी या गुलाब जैसे फूलों की तरह बहुत रंगीन या ध्यान खींचने वाले नहीं होते हैं। जब हम लॉन (Lawn) की देखभाल करते हैं, तो हम आम तौर पर घांस को बहुत कम काटते हैं, जिससे इन फूलों वाले हिस्सों को पूरी तरह से विकसित होने से पहले ही हटा दिया जाता है।
घांस अपने बीजों को फैलाने में मदद के लिए हवा पर निर्भर रहती हैं, इसलिए वे कुछ अन्य पौधों की तरह, तितली या मधुमक्खी को आकर्षित करने के लिए फूलों पर अधिक ध्यान नहीं देते हैं। यह सब संसाधनों का बुद्धिमानी से उपयोग करने की योजना होती है।
भारत में, कई प्रकार की घासें उगती हैं जो विभिन्न उद्देश्यों की पूर्ति करती हैं। कुछ घासें जानवरों के भोजन के लिए महत्वपूर्ण होती हैं, जबकि कुछ घासें हमारे लॉन में अच्छी लगती हैं, और कुछ घासों का उपयोग पारंपरिक रूप से पूजा के लिए किया जाता है।
भारत में उगने वाली प्रमुख घासों के कुछ उदाहरण निम्नवत दिए गए हैं:
1. दोआब घांस (दूर्वा): दूर्वा या दोआब के नाम से जानी जाने वाली हरी घांस, भगवान गणेश की पूजा में महत्वपूर्ण मानी जाती है और आयुर्वेद में उपयोग की जाती है।
2. लेमन ग्रास (Lemon Grass): इस घांस का उपयोग पारंपरिक चिकित्सा में, भोजन में स्वाद बढ़ाने वाले एजेंट के रूप में और स्प्रे, साबुन तथा तेल जैसे उत्पादों में किया जाता है।
3. कैंस ग्रास (Canes Gras): ये घांस भारतीय गैंडों का निवास स्थान,असम में पाई जाती है, और मूल रूप से पूर्वोत्तर भारतीय राज्यों में वितरित है।
4. रेवेना घांस (हाथी घांस): यह नम आवासों की, विशेष रूप से असम के तराई-दुआर घांस के मैदानों में में पाई जाने वाली एक लंबी घांस होती है।
5.सेवन घांस: यह घांस राजस्थान के थार रेगिस्तान की मूल निवासी घांस होती है, जो जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर के शुष्क भागों में पाई जाती है।
6. कालीन घांस: यह चौड़ी, सपाट ब्लेड वाली एक लोकप्रिय लॉन घांस (Lawn Grass) होती है, जो अक्सर लैगून और दलदल में देखी जाती है।
7. मनीला घांस (कोरियाई घांस): भारत में इसका उपयोग सजावटी और टर्फ घांस (Turf Grass) के रूप में किया जाता है। यह पूर्वी हिंद महासागर द्वीपों में भी पाई जाती है।
8. नेपियर घांस (Napier Grass): इस घांस की मवेशियों और भैंसों के चारे के रूप में खेती की जाती है, और यह डेयरी किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है।
9. देशो घांस (दीनानाथ घांस): भारत में प्राकृतिक रूप से पाई जाने वाली यह एक बारहमासी घांस होती है, जिसे इथियोपिया के ऊंचे इलाकों में पशुओं के चारे के लिए काटा जाता है।
10. फॉक्सटेल ब्रिसल घांस (Foxtail Bristle Grass): यह एक जंगली घांस होती जो भारत में मानसून के दौरान उगती है।
11 . कांग्रेस घांस "Congress Grass" (गाजर घन): यह एक आक्रामक, और जहरीली घांस का पौधा होता जो मनुष्यों और पशुओं में एलर्जी पैदा करता है।
12. डिच ग्रास (Ditch Grass): एक जलीय पौधा है जो पानी के अंदर रहता है और इसकी जड़ें जमीन के अंदर फैली होती हैं। इसके तने धागे की तरह पतले होते हैं और गोल भी हो सकते हैं। ये पोंधे 6 से 50 सेमी तक लंबे हो सकते हैं। पत्तियां धागे की तरह होती हैं और लंबाई में 3-20 सेमी हो सकती हैं। पौधे में छोटे फूल भी होते हैं, जो तने पर समूहों में उगते हैं। इन फूलों में 2 पुंकेसर और 4-6 स्त्रीकेसर होते हैं। फल छोटा होता है, आकार में लगभग 2-3 मिमी, और डंठल पर उगता है। खाई घांस दुनिया भर में पाई जाती है।
संदर्भ
https://tinyurl.com/ycka8wfc
https://tinyurl.com/mudsrfda
https://tinyurl.com/2pvv7mx3
https://tinyurl.com/3zzptrk8
चित्र संदर्भ
1. घास के फूलों को दर्शाता चित्रण (Wallpaper Flare)
2. फ़ॉक्सटेल को दर्शाता चित्रण (wikipedia)
3. पुष्पक्रम योजना और पुष्प आरेख को दर्शाता चित्रण (wikipedia)
4. एक खुले मैदान को दर्शाता चित्रण (wikipedia)
5. डिच ग्रास को दर्शाता चित्रण (wikipedia)