Post Viewership from Post Date to 19-Jul-2023
City Subscribers (FB+App) Website (Direct+Google) Email Instagram Total
5979 531 6510

***Scroll down to the bottom of the page for above post viewership metric definitions

वैज्ञानिकों ने खोज निकाले इंसानों की उप-प्रजातियों के प्रमाण

जौनपुर

 16-06-2023 10:05 AM
डीएनए

क्या आप जानते हैं कि जिस प्रकार एक ही जानवर या पक्षी की कई उप-प्रजातियां होती हैं, ठीक उसी प्रकार प्रारंभिक मनुष्यों की भी कई प्रजातियां या उप-प्रजातियां हुआ करती थीं। इंसानों की ये सभी प्रजातियां एक ही समय में सह-अस्तित्व में थी। लेकिन गुजरते समय के साथ, आधुनिक इंसानों यानी होमो सेपियन्स (Homo Sapiens) को छोड़कर, अन्य सभी इंसानी प्रजातियां, जीवन की इस दौड़ से बाहर हो गई। हालांकि, हाल ही में शोधकर्ताओं ने इनसे जुड़े कई चौकाने वाले खुलासे किये हैं?
साल 1829 में, वैज्ञानिकों को बेल्जियम (Belgium) में कुछ प्राचीन जीवाश्म मिले, जिन्हें देखकर वे चकित रह गये। दरसल ये जीवाश्म निॲन्डरथॉल (Neanderthal) नामक एक अलग मानव प्रजाति के अस्तित्व का प्रमाण दे रहे थे। होमो सेपियन्स के अलावा मनुष्य अन्य प्रजातियों से भी विकसित हुआ है, इस खोज ने वैज्ञानिकों को यह समझने में मदद की । तब से, वैज्ञानिकों ने ऐसे कई जीवाश्म खोजे हैं, जो मानव विकास के प्रमाण प्रदान करते हैं। हाल के वर्षों में, पेलियोजेनेटिक्स (Paleogenetics) नामक एक नए क्षेत्र ने मानव विकास के अध्ययन में क्रांति ला दी है। आज वैज्ञानिक प्राचीन हड्डियों से डीएनए (DNA) प्राप्त कर, उसका विश्लेषण करने में सक्षम हो गये हैं, जिससे हमें अपने पूर्वजों से जुड़ी और भी अधिक जानकारी हासिल हो रही है। प्राचीन डीएनए का अध्ययन करके, वैज्ञानिक निॲन्डरथॉल के साथ-साथ अन्य विलुप्त प्रजातियों के मनुष्यों के शारीरिक लक्षणों का पता लगाने में भी सक्षम हुए हैं। साथ ही वैज्ञानिकों को विभिन्न मानव प्रजातियों, जैसे निॲन्डरथॉल, डेनिसोवन (Denisovan) और आधुनिक मनुष्यों के बीच परस्पर संबंध के प्रमाण भी मिले हैं। इन डीएनए अध्ययनों से यह भी पता चला है कि हमारे अपने डीएनए में, अज्ञात प्राचीन प्रजातियों की अनुवांशिक छाप (Genetic Imprint) होती है। हमें इन प्रजातियों से इंटरब्रीडिंग (Interbreeding) के माध्यम से यह डीएनए विरासत में मिला है। 2005 में नेशनल ज्योग्राफिक सोसाइटी (National Geographic Society) द्वारा शुरू की गई जेनोग्राफिक (Genographic) परियोजना के अंतर्गत, आज की आबादी के जीनोम (genome) के साथ प्राचीन मानव प्रवासन की जांच की गई। इस अध्ययन ने यूरोपीय या एशियाई मूल के आधुनिक मनुष्यों में डेनिसोवन के साथ निॲन्डरथॉल के संकरण को निर्धारित किया। इस प्रकार, अब हम जानते हैं कि डेनिसोवन जीनोम का 17% डीएनए निॲन्डरथॉल से आता है।
वैज्ञानिकों ने यह भी पता लगाया है, कि होमो सेपियन्स के साथ-साथ कई अन्य मानव प्रजातियां एक ही समय में, एक साथ इस पृथ्वी पर निवास करती थीं। अफ्रीका (Africa) में, जो होमो सेपियन्स का उत्पत्ति स्थल माना जाता है, बड़े दिमाग वाले होमो हीडलबर्गेंसिस (Homo Heidelbergensis) और छोटे दिमाग वाले होमो नैलेडी (Homo Naledi) भी मौजूद थे। एशिया (Asia) में, होमो इरेक्टस (Homo Erectus), गूढ़ डेनिसोवन (Enigmatic Denisovan), और बाद में, होमो फ्लोरेसिएंसिस (Homo Floresiensis) का साम्राज्य हुआ करता था तथा यूरोप (Europe) और पश्चिमी एशिया में निॲन्डरथॉल हावी थे। लेकिन लगभग 40,000 साल पहले कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद, केवल होमो सेपियन्स अर्थात आधुनिक इंसान धरती पर दो पैरों पर चलने वाले द्विपाद प्राइमेट्स (Bipedal Primates) के विविध परिवार के एकमात्र जीवित सदस्य रह गए। अब प्रश्न उठता है कि आख़िर में होमो सेपियन्स ही क्यों बचे? पहले वैज्ञानिकों का मानना था कि मनुष्यों की उत्पत्ति अपेक्षाकृत बहुत बाद में अफ्रीका में हुई थी, जो बाद में दुनिया भर में फैल गए। इस सिद्धांत ने सुझाव दिया कि मनुष्य अन्य प्रजातियों के साथ परस्पर प्रजनन नहीं करते हैं। लेकिन हाल ही में प्राप्त हुए जीवाश्म, डीएनए विश्लेषण और पुरातात्विक निष्कर्षों से प्राप्त साक्ष्य इस प्रकार के पुराने सिद्धांतों को चुनौती दे रहे हैं। अब ऐसा प्रतीत होता है कि मनुष्यों की उत्पत्ति हमारी सोच से बहुत पहले ही हो गई थी। इसके अलावा, अन्य मानव प्रजातियों के साथ हमारे पूर्वजों का परस्पर प्रजनन भी हुआ था, जिसने आधुनिक मानव के जीवित रहने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मल्टी-रिजिनल इवोल्यूशन मॉडल (Multiregional Evolution Model) यह कहता है कि महाद्वीपीय आबादी के बीच निरंतर जीन प्रवाह के साथ बहुक्षेत्रीय विकास हुआ। आनुवांशिक अध्ययनों से पता चला है कि मनुष्यों ने निॲन्डरथॉल और अन्य पुरातन मनुष्यों के साथ भी अंतःसंबंध बनाए थे। क्या आप जानते हैं कि आधुनिक मनुष्यों में 1% से 4% जीन निॲन्डरथॉलके हैं। मोरक्को (Morocco) में जेबेल इरहूद साइट (Jebel Irhoud Site) से भी शोधकर्ताओं को महत्वपूर्ण जीवाश्म साक्ष्य प्राप्त हुए हैं, जो मानव उत्पत्ति के समय को 100,000 से भी अधिक वर्ष पीछे धकेल रहे हैं। लगभग 50,000 साल पहले, मनुष्यों ने संज्ञानात्मक क्षमता, सामाजिक जटिलता और प्रजनन सफलता के संबंध में अन्य प्रजातियों को पीछे छोड़ दिया। एक अन्य अध्ययन में यह भी पाया गया कि कुछ निॲन्डरथॉल जीन आधुनिक मनुष्यों में प्रतिरक्षा प्रणाली जैसे कुछ लक्षणों को भी प्रभावित करते हैं। इस अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने यूके बायो बैंक (UK Biobank) से एक बड़े डेटासेट (Dataset) का उपयोग किया, जिसमें लगभग 300,000 गैर-अफ्रीकी व्यक्तियों की अनुवांशिक जानकारी शामिल है। इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने निएंडरथल से विरासत में मिले 4,000 से अधिक आनुवंशिक अंतरों की पहचान की, जो चयापचय और प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया जैसे 47 विशिष्ट लक्षणों को प्रभावित करते हैं। यह अध्ययन मानव विकास का अध्ययन करने वाले वैज्ञानिकों के लिए बहुमूल्य जानकारी प्रदान करता है, और प्राचीन और आधुनिक मनुष्यों के बीच परस्पर प्रजनन के परिणामों का अध्ययन करने वाले विकासवादी जीवविज्ञानियों के लिए नई अंतर्दृष्टि प्रदान करता है।

संदर्भ

https://shorturl.at/fmuS7
https://shorturl.at/dhG03
https://shorturl.at/finuW

 चित्र संदर्भ
1. निॲन्डरथॉल को संदर्भित करता एक चित्रण (Flickr)
2. निॲन्डरथॉल के कंकाल को दर्शाता चित्रण (wikimedia)
3. होमो हीडलबर्गेंसिस - फोरेंसिक चेहरे के पुनर्निर्माण को दर्शाता चित्रण (wikimedia)
4. हीडलबर्गेंसिस के संभवित निवास स्थलों को दर्शाता चित्रण (wikimedia)
5. आधुनिक मनुष्य और निॲन्डरथॉल की खोपड़ी को दर्शाता चित्रण (wikimedia)



***Definitions of the post viewership metrics on top of the page:
A. City Subscribers (FB + App) -This is the Total city-based unique subscribers from the Prarang Hindi FB page and the Prarang App who reached this specific post. Do note that any Prarang subscribers who visited this post from outside (Pin-Code range) the city OR did not login to their Facebook account during this time, are NOT included in this total.
B. Website (Google + Direct) -This is the Total viewership of readers who reached this post directly through their browsers and via Google search.
C. Total Viewership —This is the Sum of all Subscribers(FB+App), Website(Google+Direct), Email and Instagram who reached this Prarang post/page.
D. The Reach (Viewership) on the post is updated either on the 6th day from the day of posting or on the completion ( Day 31 or 32) of One Month from the day of posting. The numbers displayed are indicative of the cumulative count of each metric at the end of 5 DAYS or a FULL MONTH, from the day of Posting to respective hyper-local Prarang subscribers, in the city.

RECENT POST

  • जौनपुर शहर की नींव, गोमती और शारदा जैसी नदियों पर टिकी हुई है!
    नदियाँ

     18-09-2024 09:14 AM


  • रंग वर्णकों से मिलता है फूलों को अपने विकास एवं अस्तित्व के लिए, विशिष्ट रंग
    कोशिका के आधार पर

     17-09-2024 09:11 AM


  • क्या हैं हमारे पड़ोसी लाल ग्रह, मंगल पर, जीवन की संभावनाएँ और इससे जुड़ी चुनौतियाँ ?
    मरुस्थल

     16-09-2024 09:30 AM


  • आइए, जानें महासागरों के बारे में कुछ रोचक बातें
    समुद्र

     15-09-2024 09:22 AM


  • इस हिंदी दिवस पर, जानें हिंदी पर आधारित पहली प्रोग्रामिंग भाषा, कलाम के बारे में
    संचार एवं संचार यन्त्र

     14-09-2024 09:17 AM


  • जौनपुर में बिकने वाले उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करता है बी आई एस
    सिद्धान्त I-अवधारणा माप उपकरण (कागज/घड़ी)

     13-09-2024 09:05 AM


  • जानें कैसे, अम्लीय वर्षा, ताज महल की सुंदरता को कम कर रही है
    जलवायु व ऋतु

     12-09-2024 09:10 AM


  • सुगंध नोट्स, इनके उपपरिवारों और सुगंध चक्र के बारे में जानकर, सही परफ़्यूम का चयन करें
    गंध- ख़ुशबू व इत्र

     11-09-2024 09:12 AM


  • मध्यकाल में, जौनपुर ज़िले में स्थित, ज़फ़राबाद के कागज़ ने हासिल की अपार प्रसिद्धि
    मध्यकाल 1450 ईस्वी से 1780 ईस्वी तक

     10-09-2024 09:27 AM


  • पृथ्वी पर सबसे दुर्लभ खनिजों में से एक है ब्लू जॉन
    खनिज

     09-09-2024 09:34 AM






  • © - 2017 All content on this website, such as text, graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id