Post Viewership from Post Date to 15-Mar-2023
City Subscribers (FB+App) Website (Direct+Google) Email Instagram Total
1534 840 2374

***Scroll down to the bottom of the page for above post viewership metric definitions

किस अवसर पर जौनपुर में बढ़ जाती है, 108 पंखुड़ियों वाले कमल के फूल की मांग

जौनपुर

 10-03-2023 10:00 AM
बागवानी के पौधे (बागान)

कमल के फूल को देश का राष्ट्रीय पुष्प होने का गौरव प्राप्त है। लेकिन इसके बावजूद, बहुत कम लोग यह जानते हैं, कि कमल के फूल की भी एक से अधिक किस्में होती है। लेकिन आज हम अपने इस लेख के द्वारा कमल के फूलों की किस्मों से जुड़ी हुई अधिकांश आशकाएं दूर करने का प्रयास करेंगे। साथ ही हम यह भी जानेंगे कि हमारे शहर जौनपुर में 108 पंखुड़ियों वाले कमल के फूल की मांग किस अवसर पर अचानक बढ़ जाती है। सबसे पहले हमारे लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि कमल के अलावा भी कई अन्य पुष्प हैं , जो पानी या जल उद्यानों में खिलते हैं। आइए सबसे पहले ऐसे विभिन्न प्रकार के फूलों के बारे में जाने- १.निम्फिया (Nymphaea) सबसे लोकप्रिय जल पौधे होते हैं, जिन्हें आमतौर पर जल कुमुदिनी (Water Lily) भी कहा जाता है। इनकी लगभग 40 प्रजातियाँ तथा कई अन्य असामान्य किस्में भी हैं जिनमें से कुछ किस्में सुगंधित भी होती हैं। २. विक्टोरिया रेजिया (Victoria Regia) नामक जलीय पौधे की खेती केवल बड़े तालाबों में ही की जा सकती है जो अपने विशाल तैरते पत्तों के लिए जाने जाते हैं। इनके फूल बड़े और क्रीम रंग (Cream Color) के होते हैं। ३. कैलाइट्रिच (Callitrich), कैरेटोफिलम (Ceratophyllum), एलोडिया (Elodea), और वैलिसनेरिया (Vallisneria) आदि कुछ बेहतरीन ऑक्सीजन देने वाले पौधे हैं जिन्हें ‘ऑक्सीजेनेटर्स’ (Oxygenators) कहा जाता है । जलमग्न ऑक्सीजेनेटर्स पौधे किसी भी तालाब के लिए महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि वे न केवल ऑक्सीजन उत्पन्न करते हैं बल्कि, तालाब की स्वच्छता और संतुलन भी बनाए रखते हैं। इनकी कई किस्मों को एक साथ उगाने की सलाह दी जाती है, जिनमें से केवल योग्यतम ही जीवित रह पाते है। ४. पिस्टिया (Pistia (Water lettuce): छोटी मछलियों के लिए छत प्रदान करने के लिए अक्सर कृतिम उष्णकटिबंधीय मछलीघरों में पिस्टिया का ही उपयोग किया जाता है। यह पानी में गैर जरूरी शैवाल को जमा होने से भी रोकते हैं। ५. आइकोर्निया या जलकुंभी (Eichornia (Water Hyacinth): अनियंत्रित होने पर जलकुंभी नामक नीले फूलों वाला यह तैरता हुआ पौधा, पूरे तालाब में फ़ैल जाता है। यह पौधा एक खतरनाक जलीय खरपतवार है जिस पर कई देशों में प्रतिबंध लगा दिया गया है। ६. लुइसियाना आइरिस (Louisiana Iris): लुइसियाना आइरिस मूल रूप से उत्तरी अमेरिका (North America) के क्षेत्रों के उगने वाले जलीय पौधे हैं। इसके विभिन्न संकरों में से सबसे लोकप्रिय एक जंगली, लाल-फूलों वाली प्रजाति आई. फुल्वा (I. Fulva) होती है, जो तालाबों के किनारों पर पनपती है। ७.पिचर पौधा (Pitcher Plant): पानी के किनारे उगने वाला यह पौधा मांसाहारी होता है, और कीड़े खाता है। ८.दलदल लिली (Swamp Lily): दलदल लिली भी मूल रूप से उत्तरी अमेरिका में उगने वाले जलीय पौधे हैं , और इसमें उगने के बाद वसंत ऋतु सेगुलाबी या सफेद फूल खिलते हैं। इसके कुछ प्रकार बेहद सुगंधित भी होते हैं। ९. रेन लिली (Rain Lily): रेन लिली पौधे में गर्मी के महीनों के दौरान गुलाबी, बैंगनी, पीले और सफेद रंगों के नाजुक फूल खिलते हैं। १०.कार्डिनल फूल (Cardinal Flower): कार्डिनल फूल पानी के बगीचे के किनारे गर्मियों में खिलने वाला, एक बारहमासी फूल होता है। ये चमकीले लाल फूल चिड़ियों को आकर्षित करते हैं। कमल का पुष्प सभी जलीय पौंधों में सबसे लोकप्रिय फूल माना जाता है। कमल के पौधे धीमी गति से बहने वाली नदियों और डेल्टा क्षेत्रों के बाढ़ के मैदानों में अच्छी तरह से खिलते हैं। मध्य और उत्तरी भारत से लेकर, उत्तरी इंडोचाइना (Northern Indochina) और पूर्वी एशिया (Eastern Asia) तक इस पौधे के कई प्रकार पाए जाते हैं। इसकी अनेक प्रजातियां दक्षिणी भारत, श्रीलंका, वस्तुतः पूरे दक्षिण पूर्व एशिया, न्यू गिनी (New Guinea) और उत्तरी और पूर्वी ऑस्ट्रेलिया (Australia) में भी पाई जाती हैं। कमल की जड़ें, तालाब या नदी तल की मिट्टी में समाहित होती हैं, जबकि पत्तियाँ पानी की सतह पर तैरती हैं। फूल आमतौर पर पत्तियों से कई सेंटीमीटर ऊपर उठे हुए, मोटे तनों पर मौजूद होते हैं। मानव उपभोग के लिए लगभग 70% कमल का उत्पादन चीन में होता है। कमल का अधिकांश उत्पादन तालाबों या चावल जैसे बाढ़ वाले खेतों में प्रबंधित कृषि प्रणालियों में होता है। कमल के प्रकंदों को एशियाई देशों (चीन, जापान और भारत) में सब्जी के रूप में भी खाया जाता है। इसमें उपचार क्षमता भी होती है। कमल में कुछ थर्मल-स्थिर प्रोटीन (Thermal-Stable Protein) भी होते हैं जो ‘प्रोटीन बायोइंजीनियरिंग प्रक्रियाओं’ (Protein Bioengineering Processes) में उपयोगी हो सकते हैं। कमल, वियतनाम (Vietnam) और भारत का राष्ट्रीय फूल भी है। कई अन्य फूलों की भांति कमल की भी कई प्रजातियां या उप प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से 10 प्रकारों की सूची निम्नवत दी गई है। 1. अमेरिकन लोटस (American Lotus) : अमेरिकन लोटस कमल की पाई जाने वाली सबसे सामान्य प्रजाति है एवं यह विभिन्न प्रकार के मौसम में उग सकती है। इसके पत्ते गोलाकार और नीले-हरे रंग के होते हैं। हालाँकि इसके फूल बेहद नाजुक होते हैं, लेकिन इसके तने आमतौर पर सख्त होते हैं। इनके फूल या तो सफेद या पीले रंग के होते हैं और प्रत्येक फूल में कम से कम 20 पंखुड़ियां होती हैं। 2. एंजेल विंग्स लोटस (Angel Wings Lotus): इस कमल के पत्ते असामान्य रूप से बड़े होते हैं जिनका व्यास दो फीट तक हो सकता है। पंखुड़ियाँ केंद्र की ओर नुकीली होती हैं। इसके फूल सफेद रंग के और बेहद सुगंधित होते हैं। 3.ग्रीन मेडेन लोटस (Green Maiden Lotus): यह शानदार कमल अपनी पंखुड़ियों के रंग को बदल सकता है, और यह आमतौर पर गुलाबी से पीले तथा गहरे क्रीम रंग में बदल जाता है। 4. एशियाई कमल (Asiatic Lotus): 4 फीट ऊंचाई तक बढ़ने वाला यह कमल शुद्ध सफेद और भव्य होता है। इसके विशाल फूल से एक अद्भुत सुगंध निकलती हैं। इस तरह के कमल का उत्पादन लगभग पूरे वर्ष बड़े पैमाने पर होता है। 5. ब्लू स्टार लोटस (Blue Star Lotus): यह कमल मूल रूप से एशिया के दक्षिणी और पूर्वी भागों में उगता है। इसमें लगभग 15 कोणीय पंखुड़ियाँ और पत्तियाँ होती हैं जो गहरे हरे रंग के साथ गोल होती हैं। 6. चेरी लोटस (Cherry Lotus) : इस कमल के फूल में लगभग 18 पंखुड़ियां होती हैं और इसका आकार लगभग 8 इंच होता है। इसके फूल जुलाई के अंत से अगस्त के अंत तक खिलते हैं और इन फूलों की पंखुड़ियाँ चौड़ी और पत्ते मोटे होते हैं। 7. सूरजमुखी कमल (Sunflower Lotus): सूरजमुखी फूल की भांति यह कमल भी सूरज के संपर्क में रहना पसंद करता है। इसमें गहरे गुलाबी रंग की पंखुड़ियां होती हैं जबकि इनका केंद्र सफेद होता है। यह फूल ज्यादातर गर्म मौसम में होता है , हालांकि, यह ठंडी जलवायु को भी सहन कर सकता है। 8. लोटस ऑफ़ गोल्डन व्हील (Lotus of Golden Wheel): इसके एक फूल में 20 पंखुड़ियां होती हैं। साथ ही इसमें चमकीले पीले रंग का केंद्र भी होता है और इसकी पत्तियाँ बेहद नाजुक होती हैं। 9. स्वच्छ चंद्रमा का कमल (Lotus of the Clear Moon): यह फूल एशिया में बहुत आम है। इसके प्रत्येक फूल में लगभग 26 सफेद पंखुड़ियाँ होती हैं एवं इसकी पत्तियां बहुत ऊँची होती हैं। 10. जिज्ञासा कमल (Curious Lotus): इसमें 300 से 6,000 पंखुड़ियाँ हो सकती हैं जिनके कारण इसकी धारियाँ मुश्किल से दिखाई देती हैं। हमारा भारत भी कमल के फूलों की कई प्रजातियों का घर माना जाता है। हालांकि, भारत में पाई जाने वाली कमल की प्रजातियों की सटीक संख्या ज्ञात नहीं है, लेकिन भारत में पाए जाने वाले कमल की कुछ सबसे आम प्रजातियों की सूची निम्नवत दी गई हैं:
❁ नेलुम्बो न्यूसीफेरा (Nelumbo Nucifera): पवित्र कमल या भारतीय कमल!
❁ नेलुम्बो लुटिया (Nelumbo Lutea): अमेरिकी कमल!
❁ निम्फ़ेआ एल्बा (Nymphaea Alba): सफेद वॉटर लिली (White Water Lily)!
भारत में कमल का पुष्प धार्मिक रूप से भी बेहद अहम माना जाता है। लेकिन दीपावली के दौरान हमारे जौनपुर के घरों, प्रतिष्ठानों एवं धर्मस्थलों में पूजा अर्चना के लिए 108 पंखुड़ी वाले कमल के फूल की विशेष मांग रहती है। दीपावली पर मां लक्ष्मी, मां सरस्वती एवं श्री हरिविष्णु के विशेष पूजन के लिए यह फूल अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान 108 पंखुड़ी वाला कमल का फूल 50 से 70 रुपये में बिकता है।

संदर्भ

https://bit.ly/3l0LR9f
https://bit.ly/3ZxEntt
https://bit.ly/3IVUFFt
https://bit.ly/3yhlDCn
https://bit.ly/3J3MGGC
https://bit.ly/3yhlJKf

चित्र संदर्भ
1. कमल के पुष्प को संदर्भित करता एक चित्रण (flickr)
2. निम्फिया को संदर्भित करता एक चित्रण (flickr)
3. विक्टोरिया रेजिया को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)
4. कैलाइट्रिच को संदर्भित करता एक चित्रण (Pl@ntNet)
5. पिस्टिया को दर्शाता एक चित्रण (PixaHive)
6.जलकुंभी को दर्शाता एक चित्रण (flickr)
7. लुइसियाना आइरिस को दर्शाता एक चित्रण (flickr)
8. पिचर पौंधे को दर्शाता एक चित्रण (wikimedia)
9. दलदल लिली को दर्शाता एक चित्रण (wikimedia)
10. रेन लिली को दर्शाता एक चित्रण (wikimedia)
11. कार्डिनल फूल को दर्शाता एक चित्रण (wikimedia)
12. अमेरिकन लोटस को दर्शाता एक चित्रण (wikimedia)
13. एंजेल विंग्स लोटस को दर्शाता एक चित्रण (Public Domain Pictures)
14. ग्रीन मेडेन लोटस को दर्शाता एक चित्रण (wikimedia)
15. एशियाई कमल को दर्शाता एक चित्रण (flickr)
16. ब्लू स्टार लोटस को दर्शाता एक चित्रण (wikimedia)
17. चेरी लोटस को दर्शाता एक चित्रण (Max Pixel)
18. सूरजमुखी कमल को दर्शाता एक चित्रण (Max Pixel)
19. लोटस ऑफ़ गोल्डन व्हील को दर्शाता एक चित्रण (Rawpixel)
20. स्वच्छ चंद्रमा के कमल को दर्शाता एक चित्रण (Stockvault)
21. जिज्ञासा कमल को दर्शाता एक चित्रण (Max Pixel)



***Definitions of the post viewership metrics on top of the page:
A. City Subscribers (FB + App) -This is the Total city-based unique subscribers from the Prarang Hindi FB page and the Prarang App who reached this specific post. Do note that any Prarang subscribers who visited this post from outside (Pin-Code range) the city OR did not login to their Facebook account during this time, are NOT included in this total.
B. Website (Google + Direct) -This is the Total viewership of readers who reached this post directly through their browsers and via Google search.
C. Total Viewership —This is the Sum of all Subscribers(FB+App), Website(Google+Direct), Email and Instagram who reached this Prarang post/page.
D. The Reach (Viewership) on the post is updated either on the 6th day from the day of posting or on the completion ( Day 31 or 32) of One Month from the day of posting. The numbers displayed are indicative of the cumulative count of each metric at the end of 5 DAYS or a FULL MONTH, from the day of Posting to respective hyper-local Prarang subscribers, in the city.

RECENT POST

  • जौनपुर शहर की नींव, गोमती और शारदा जैसी नदियों पर टिकी हुई है!
    नदियाँ

     18-09-2024 09:14 AM


  • रंग वर्णकों से मिलता है फूलों को अपने विकास एवं अस्तित्व के लिए, विशिष्ट रंग
    कोशिका के आधार पर

     17-09-2024 09:11 AM


  • क्या हैं हमारे पड़ोसी लाल ग्रह, मंगल पर, जीवन की संभावनाएँ और इससे जुड़ी चुनौतियाँ ?
    मरुस्थल

     16-09-2024 09:30 AM


  • आइए, जानें महासागरों के बारे में कुछ रोचक बातें
    समुद्र

     15-09-2024 09:22 AM


  • इस हिंदी दिवस पर, जानें हिंदी पर आधारित पहली प्रोग्रामिंग भाषा, कलाम के बारे में
    संचार एवं संचार यन्त्र

     14-09-2024 09:17 AM


  • जौनपुर में बिकने वाले उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करता है बी आई एस
    सिद्धान्त I-अवधारणा माप उपकरण (कागज/घड़ी)

     13-09-2024 09:05 AM


  • जानें कैसे, अम्लीय वर्षा, ताज महल की सुंदरता को कम कर रही है
    जलवायु व ऋतु

     12-09-2024 09:10 AM


  • सुगंध नोट्स, इनके उपपरिवारों और सुगंध चक्र के बारे में जानकर, सही परफ़्यूम का चयन करें
    गंध- ख़ुशबू व इत्र

     11-09-2024 09:12 AM


  • मध्यकाल में, जौनपुर ज़िले में स्थित, ज़फ़राबाद के कागज़ ने हासिल की अपार प्रसिद्धि
    मध्यकाल 1450 ईस्वी से 1780 ईस्वी तक

     10-09-2024 09:27 AM


  • पृथ्वी पर सबसे दुर्लभ खनिजों में से एक है ब्लू जॉन
    खनिज

     09-09-2024 09:34 AM






  • © - 2017 All content on this website, such as text, graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id