जीवन में शिक्षक के महत्व को उजागर करने के लिए हर साल 5 सितंबर को भारत शिक्षक दिवस मनाता है। जिस प्रकार एक कुम्हार मिट्टी के बर्तन को आकार देता है, ठीक वैसे ही बच्चों के दिमाग को आकार देने में शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक, बच्चों को केवल पाठ्यवस्तु ही नहीं पढ़ाते, बल्कि वे उसे समग्र जीवन का ज्ञान प्रदान करते हैं। एक शिक्षक के रूप में व्यक्ति जो कुछ भी करता है, उसका मुख्य केंद्र बच्चे ही होते हैं। एक शिक्षक के लिए हर दिन एक नया अवसर होता है, कि वह बच्चों को मूल्यवान महसूस कराए तथा उनके जीवन में सुधार लाये। छात्र क्या जानते हैं, उसे प्रभावित करने के लिए एक शिक्षक को सबसे पहले यह समझना और जानना होगा कि आखिर वे कौन हैं। महान शिक्षक छात्रों के हितों को प्रज्वलित करते हैं और उन्हें आश्चर्य और खोज करने के लिए प्रेरित करते हैं। बच्चों के जीवन में शिक्षक कई भूमिकाएँ निभाते हैं, जैसे कहानीकार, इतिहासकार, गणितज्ञ, वैज्ञानिक, देखभाल करने वाले आदि, और उनकी प्रत्येक भूमिका हर एक के जीवन में सीख लाती है। महान शिक्षक न केवल तथ्यों को पढ़ाते हैं, बल्कि बच्चों के हित के लिए उससे कई ज्यादा कार्य करते हैं। वे बच्चों को इस बात पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, कि तथ्य क्यों मायने रखते हैं। शिक्षा अपने सर्वोत्तम रूप में छात्रों में समस्या सुलझाने के कौशल, जुनून और सहानुभूति को विकसित करने में मदद करती है। शिक्षा लेने से पूर्व बच्चे केवल ज्ञान के निष्क्रिय प्राप्तकर्ता होते हैं, किंतु जब वे शिक्षा प्राप्त कर लेते हैं तब वे दुनिया में उस परिवर्तन का कारण बनते हैं, जो वे समाज या दुनिया में देखना चाहते हैं। तो आइए शिक्षक दिवस के अवसर पर इस वीडियो के माध्यम से जीवन में एक शिक्षक के महत्व को समझने का प्रयास करें।