होली का पर्व हिन्दुओं के द्वारा मनाये जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है। होली पूरे भारत में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाने वाला त्यौहार है। होली एक रंगों का त्यौहार है, रंगों के त्यौहार को भारत में ही नहीं विश्वभर में भिन्न भिन्न रूप में मनाया जाता है। आइए आज कुछ यूरोपीय देशों (European Countries) के त्यौहार को देखते हैं:
फ्रांस (पेरिस) (France (Paris)): यहां लोग बड़ी संख्या में सड़कों में आते हैं एक दूसरे पर रंगों की बौछार करते हैं, नाचते गाते हैं और बड़े हर्षोल्लास के साथ इस त्यौहार को मनाते हैं। पेरिस के एफिल टावर (Eiffel Tower) के नीचे इसकी एक झलक आप इस विडियो में देख सकते हैं:
https://www.youtube.com/watch?v=T-UIy1Dsi4s
स्पैन (मैड्रिड) (Spain (Madrid)): यहां लोग बड़ी संख्या में सड़कों में भागते हुए आते हैं, रंगों के साथ खेलते हैं, सड़कों पर धूम धाम से गाने बजाए जाते हैं जिसमें लोग नचाते हैं, जो कि प्रत्यक्षत: भारतीय होली के समान प्रतीत होती है। इसकी एक झलक आप इस विडियो में देख सकते हैं:
पुर्तगाल (Portugal): पुर्तगाल की होली को देखकर प्रतीत ऐसा होता है मानो यह इन्हीं के देश की सांस्कृतिक परंपरा हो, रंगों से सराबोर लोग गानों की धुन में लीन होकर नाचते गाते हैं और बड़े उत्साह के साथ इस त्यौहार को मनाते हैं. इसकी एक झलक आप इस विडियो में देख सकते हैं:
रसिया (मॉस्को) (Russia (Moscow)): भारत रसिया के संबंध काफी पुराने हैं, दोनों देशों में एक दुसरे की संस्कृति की झलक दिखना स्वभाविक बात है शायद यही कारण है कि रसिया में भी भारतीय होली का त्यौहार बड़े जोश के साथ मनाया जाता है, जिसके लिए विशेष आयोजन किए जाते हैं। इसकी एक झलक आप इन विडियो में देख सकते हैं: