समय - सीमा 268
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1034
मानव और उनके आविष्कार 801
भूगोल 264
जीव-जंतु 304
| Post Viewership from Post Date to 23- Mar-2021 (5th day) | ||||
|---|---|---|---|---|
| City Subscribers (FB+App) | Website (Direct+Google) | Messaging Subscribers | Total | |
| 2231 | 106 | 0 | 2337 | |
| * Please see metrics definition on bottom of this page. | ||||
वर्तमान समय में कृषि पर्यटन का चलन दुनिया भर में प्रसिद्ध हो गया है। इसके प्रभाव से लोग अपने शहरी जीवन से फुरसत निकालकर अपने गांवों की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। यह पर्यटकों के लिए एक बहुत अच्छा बाजार पेश करता है। चूंकि, इसमें लोगों के बीच परस्पर क्रियाएं होती हैं, इसलिए इसमें शिक्षा का पहलू भी निहित है। कृषि पर्यटन की सहायता से लोग प्रक्रियाओं का आनंद लेना शुरू करेंगे और कृषि से जुड़ी विभिन्न चीजों के बारे में जानकारी हासिल कर पायेंगे। कृषि पर्यटन, पर्यटन के विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन रहा है और उन लोगों को ग्रामीण क्षेत्रों में वापस ला रहा है, जो पूरी तरह से शहरी क्षेत्रों में चले गए हैं और कृषि से संपर्क खो चुके हैं। कृषि पर्यटन सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को शामिल करता है। इसके माध्यम से लोग खेतों में होने वाली गतिविधियों के सम्पर्क में होते हैं, और इसलिए वे प्रतिदिन कृषि क्षेत्रों में होने वाली हर गतिविधियों पर नजर बनाए रख सकते हैं। किसानों के जीवन को समझने और अनुभव प्राप्त करने के लिए कृषि पर्यटन एक महत्वपूर्ण अवसर है। चूंकि, लोग सुंदर और शांत स्थानों में सभी प्रकार के कृषि कार्यों को देखते हैं, इसलिए उन्हें अनेकों बातें यहां सीखने को मिलती हैं। चूंकि खेती भारत का मुख्य आधार है, इसलिए यहां कृषि पर्यटन की अपार सम्भावनाएं हैं। कृषि पर्यटन न केवल किसानों को, बल्कि पर्यटकों और स्थानीय बाजार को भी लाभान्वित करेगा। कृषि पर्यटन के माध्यम से किसान अपने खेतों में उगाई जाने वाली साग-सब्जियों आदि को पर्यटकों को बेच पाएंगे, जिससे उनकी आय का स्रोत विकसित होगा। बच्चे कृषि कार्यों को अच्छी तरह से सीख पाएंगे तथा उसमें रूचि लेंगे। पर्यटकों की मदद से किसान अपने कृषि कार्यों का विस्तार कर पाएंगे। कृषि पर्यटन, ग्राहक बाजारों को विकसित करने का अवसर प्रदान करेगा, जिससे रोजगार में वृद्धि होगी। पर्यटकों को विभिन्न सेवाएं प्रदान करके स्थानीय व्यवसायों के लिए भी आय का स्रोत उत्पन्न होगा। कृषि से सम्बंधित मुद्दों के बारे में जागरूकता का प्रसार होगा। कृषि पर्यटन के प्रभाव से ग्रामीण क्षेत्रों के खाली पड़े क्षेत्रों या भूमि को संरक्षण प्राप्त होगा। पर्यटन के विकसित होने से स्थानीय क्षेत्रों की कला और शिल्प को भी संरक्षण प्राप्त होगा तथा इन्हें भी एक नया बाजार उपलब्ध हो पायेगा। इस प्रकार कृषि पर्यटन से ग्रामीण अर्थव्यवस्थाएं विकसित होंगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्यटन का विकास होगा। कृषि पर्यटन के विकास से शहरों में रहने वाले लोग कृषि भूमि की महत्ता को समझ पाएंगे तथा उन्हें प्रकृति के निकट आने का अवसर प्राप्त होगा।
वर्तमान समय में कोरोना महामारी जहां अनेकों क्षेत्रों के लिए नुकसान का कारण बनी है, वहीं यह भारत में ग्रामीण पर्यटन और कृषि पर्यटन के उदय का कारण भी है। महामारी के कारण कई लोग शहरों से ग्रामीण क्षेत्रों में आये हैं, तथा उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों की महत्ता का अनुभव किया है। ग्रामीण और कृषि पर्यटन स्थानीय जीवन को समझने और भारत की समृद्ध पारंपरिक और सांस्कृतिक विरासत को जानने के लिए अद्वितीय अनुभव और अवसर प्रदान कर सकते हैं।