जौनपुरी आम

फल और सब्जियाँ
10-04-2017 12:00 AM
जौनपुरी आम
आम का उत्पाद पूरे भारत मे किसी न किसी संख्या मे होता है| परन्तु जब हम आम के उत्पादन दर पर ध्यानाकर्शित करते है तो पता चलता है की आंध्रप्रदेश आम के उत्पादन मे प्रथम स्थान पर है| उत्तर प्रदेश आम उत्पादन मे तीसरे स्थान पर है| आम भारत का राष्ट्रीय फल है तथा विश्व के 52% आम का उत्पाद भारत में ही होता है| 2002-03 के आँकड़ों के अनुसार विश्व के सम्पूर्ण २३ लाख टन आम के उत्पाद मे से 12 लाख टन सिर्फ भारत में उत्पादित हुआ था| भारत प्रतिवर्ष करीब 45 हज़ार टन आम निर्यात करता है, जिसका मूल्य 100 करोड़ रुपए के बराबर है| भारतीय आम की सबसे बड़ी मांग अमेरिका मे है जो की आम के कुल निर्यात का करीब 45% भाग आयातित करता है| जौनपुर प्रतिवर्ष 22 हज़ार चार सौ मैट्रिक टन आम की पैदावार करता है| जिसमे विभिन्न प्रकार के आम शामिल हैं उदाहरणत लंगड़ा, दशहरी, मिठउआ, आम्लिअहवा, भदउआ, खरबुजहवा आदि|