जौनपुर की जनसंख्या

शहरीकरण - नगर/ऊर्जा
02-04-2017 12:00 AM
जौनपुर की जनसंख्या
जनसंख्या विस्फोट वर्तमान समय मे पूरे विश्व के लिए एक चिन्ता का विषय है तथा भारत आज जनसंख्या के मामले मे दूसरे स्थान पर पहुँच चुका है। यहाँ के जिलों मे कई देशों से ज्यादा की जनसंख्या निवास करती है। कुवैत, क्रोएशिया, पुर्टो रिको, जमैका आदि ऐसे देश हैं जहाँ की जनसंख्या भारत के कई जिलों उदाहरणत: जौनपुर, इलाहाबाद, मोरादाबाद इत्यादि से कम है। जौनपुर उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा घनी आबादी वाले जिलों मे से एक है, यहाँ की पूरी जनसंख्या 44.9 लाख है जिसमे पुरुषो कि संख्या 22.20 लाख व महिलाओं की संख्या 22.27 लाख है। ध्यान देने वाली बात यह कि जिले मे महिला लिंग अनुपात 1000 पुरूषों के सन्दर्भ मे 1024 है।