समय - सीमा 268
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1034
मानव और उनके आविष्कार 802
भूगोल 264
जीव-जंतु 304
क्रिकेट भारत में सिर्फ एक खेल नही है, अपितु ये एक जुनून है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अन्तराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट में अब तक सिर्फ सात दोहरे शतक लगे हैं जिसमे से पांच भारतीय खिलाडियों ने लगाये हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में दोहरे शतक का सिलसिला क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने शुरू किया। तारीख थी 24 फरवरी 2010 और मैच था दक्षिण अफ्रीका तथा भारत के मध्य जब सचिन ने मात्र 147 बॉल खेलकर नाबाद 200 रन जड़कर एक इतिहास रच दिया। इसके बाद भारत के एक और बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने सन 2011 में 149 बोलों पर 219 रन बनाकर सचिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया और विश्व एकदिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले कप्तान बने।
इसके बाद बात करते हैं, भारतीय क्रिकेट टीम के हिटमैन (Hitman) कहे जाने वाले रोहित शर्मा की जो अब तक तीन दोहरे शतक लगा चुके हैं। रोहित ने पहला दोहरा शतक नवम्बर 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 158 बॉल में 209 रन के साथ पूरा किया यह अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट का तीसरा दोहरा शतक था और अब तक तीनों दोहरे शतक भारतीय बल्लेबाजों ने ही बनाये थे। इसके बाद रोहित शर्मा ने ही 13 नवंबर 2014 में कोलकाता में एकदिवसीय क्रिकेट का चौथा दोहरा शतक लगाया जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ लगाया, ये रोहित शर्मा का दूसरा दोहरा शतक था। इस मैच में रोहित ने मात्र 173 गेंद खेलकर 264 रन की पारी खेली जो आज भी एकदिवसीय क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा बनाये गये एक पारी में सर्वाधिक रनों का विश्व रिकॉर्ड है।
इसके बाद पांचवा दोहरा शतक वेस्टइंडीज (Westindies) के ओपनर क्रिस गेल ने जिम्बाव्वे (Zimbavwe) के खिलाफ विश्वकप 2015 के लीग मैच में 147 गेंद खेलकर 215 रन के रूप में बनाया। इसके बाद छठा दोहरा शतक भी विश्वकप 2015 में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यूजीलैंड (Newzealand) के धाकड़ ओपनर मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) ने 163 गेंदों में 237 रन मारकर बनाया।
इसके बाद दिसम्बर 2017 में, भारतीय टीम के कप्तान के तौर पर खेल रहे रोहित शर्मा ने अपने करियर का तीसरा और विश्व क्रिकेट का सातवाँ दोहरा शतक जड़ दिया। यह दोहरा शतक भी रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 153 गेंदों में नाबाद 208 रन के साथ बनाया। इसके बाद एकदिवसीय क्रिकेट का आठवां दोहरा शतक 20 जुलाई 2018 को पाकिस्तान के बल्लेबाज फखर ज़मान ने बनाया। फखर ने 156 गेंदों में 210 रन बनाए थे।
सन्दर्भ:-
1. https://www.youtube.com/watch?v=ByZ9lwxKvWw
2. https://www.youtube.com/watch?v=xc-yHkdm6uU