क्या भाग्य में जो लिखा होता है वही होता है?

विचार II - दर्शन/गणित/चिकित्सा
10-03-2019 11:11 AM

यह तो आपने कई बार सुना होगा कि हमारे भाग्य में जो लिखा होता है वह हो के ही रहता है, उसे कोई नहीं बदल सकता। अब अपने भाग्य को हम बदल सकते है या नहीं यह तो कोई नही कह सकता परन्तु अपने भाग्य के बारे में चिंतित ना होके हमे अपना कार्य करते रहना चाहिए। कुछ लोग ऐसे भी होते है जो समय के बहुत पाबन्द होते है। ऐसे लोग यह भूल जाते है कि अपने रोज के इस भाग दौड़ भरे जीवन में वह कुछ महत्वपूर्ण क्षणों से वंचित हो जाते है। हमे यह समझना चाहिए कि इस उलझन भरी जिन्दगी के बाहर भी एक दुनिया है और हमे कुछ पल ठहर के इस प्रकृति के खूबसूरती को सराहना चाहिए।

ऊपर लिखे इन बातों के महत्त्व को सिद्ध करने के लिए हम इस रविवार आपके लिए एक वीडियो लाए हैं जिसका नाम Destiny (भाग्य) है। "डेस्टिनी" एक अद्भुत कहानी है जो आपको पहले ही क्षण से लुभाती है। सबसे पहले हम किसी व्यक्ति को सपने से झटके में जागते हुए देखते हैं, यह व्यक्ति वास्तव में समझ नहीं पाता है कि क्या हो रहा है और अंत में जो उसके साथ होता है वह आपको हैरान करके रख देता है। उम्मीद है कि आपको यह वीडियो पसंद आएगी। तो ऊपर दिए इस वीडियो को देखें और इस लेख को अपने प्रियजनों को भी शेयर (share) करें।

संदर्भ:

1. https://www.youtube.com/watch?v=wEKLEeY_WeQ
2. वीडियो के निर्माता - फबीएन वेबेल (Fabien Weibel), मानुएल अलिगने (Manuel Alligné), सांड्राईन वर्स्टर (Sandrine Wurster) and विक्टर देबेटिस (Victor Debatisse)