अटाला मस्जिद के दुर्लभ चित्र

जौनपुर

 18-02-2019 11:47 AM
द्रिश्य 1 लेंस/तस्वीर उतारना

आपने अक्‍सर सुना होगा ‘ओल्‍ड इज़ गोल्‍ड’ (old is gold) इस तथ्‍य में कुछ गलत भी नहीं है, यही चीजें ही तो होती हैं जो हमें हमारे इतिहास के विषय में बताती हैं तथा हमें इससे जोड़े रखती हैं। इसीलिए आज पुरानी वस्‍तुएं इतनी मुल्‍यवान होती जा रही हैं। ऐसी ही एक मुल्‍यवान तस्‍वीर है जौनपुर के अटाला मस्जिद की जो 1786 में बनाई गयी थी, इसकी कीमत 14 लाख है। इस तस्‍वीर को विलियम होजेस की पुस्‍तक ‘सेलेक्ट व्यूज़ इन इंडिया’ में संग्रहित किया गया है। 1783 में विलियम होजेस ने अपनी जौनपुर की यात्रा के दौरान 15वीं शताब्दी में शर्की वंश के राजाओं द्वारा निर्मित मस्जिदों की तस्‍वीर बनायी गयी। होजेस द्वारा बनायी गयी तस्‍वीर में 1408 के अटाला मस्जिद के प्रवेश द्वार को दिखाया गया है। अटाला मस्जिद का यह मेहराबदार प्रवेश द्वार 22 मीटर से अधिक ऊँचा है।

जौनुपर अटाला मस्जिद का निर्माण जौनपुर के शर्की शासक सुल्‍तान इब्राहिम (1402-1436) ने करवाया था, जिसकी नींव तुगलक शासक फ़िरोज़ शाह तृतीय (1351–1388) के शासनकाल में रखी गयी थी। मस्जिद के प्रांगण में दीन दूनिया नामक मदरसा स्थित है। शर्की शैली में तैयार इस मस्जिद को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के स्मारकों की सूची में शामिल किया गया है। इसका जिक्र होजेस की पुस्‍तक में भी किया गया है।

भारत आने से पूर्व होजेस दक्षिण अफ्रिका की यात्रा कर चूके थे। भारत आने के पश्‍चात इन्‍होंने लगभग संपूर्ण भारत का भ्रमण किया तथा भारत के अनेक मुस्लिम मकबरों और मस्जिदों, मंदिरों, किलों और महलों के चित्र बनाए। भारत भ्रमण के दौरान इन्‍हें तत्‍कालीन गवर्नर जनरल वॉरेन हेस्टिंग्स का संरक्षण मिला। 1778-79 से 1783 तक भारत में रहने के बाद यहां से वापस लंदन लौट गये, 1785 से 1794 के बीच रॉयल एकेडमी में 25 ऑइल पेंटिंग्स और एक एक्वाटिन का प्रदर्शन किया, जिसमें इनके द्वारा बनाए गये भारत के विहंगम चित्र दर्शाए गये थे। भारत पर अपनी पुस्‍तक ‘सेलेक्ट व्यूज़ इन इंडिया’ को 48 एक्वाटिन (aquatints) के दो वोल्‍यूम के 12 बराबर भागों में 1785 से 1788 के बीच प्रकाशित किया। इन्‍होंने अपनी पुस्‍तक में प्रत्‍येक चित्र के साथ उसका संक्षिप्‍त इतिहास भी लिखा। इनका ये प्रकाशन युरोप में काफी प्रसिद्ध हुए तथा यह युराप में अब तक का सबसे बड़ा प्रकाशन था।

संदर्भ:
1.https://bit.ly/2S90qTK
2.https://bit.ly/2tq7gKz
3.https://https://bit.ly/2Sa8mUX
4.https://en.wikipedia.org/wiki/Atala_Mosque,_Jaunpur



RECENT POST

  • महावीर जयंती पर जानिए जैन महाभारत में कितने दिलचस्प हो जाते हैं, श्री कृष्ण
    विचार I - धर्म (मिथक / अनुष्ठान)

     20-04-2024 09:52 AM


  • प्राचीन भारतीय पाली व खरोष्ठी लिपियां साझा करती हैं, एक गहन इतिहास
    ध्वनि 2- भाषायें

     19-04-2024 09:30 AM


  • प्राचीन समय में यात्रियों का मार्गदर्शन करती थी, कोस मीनारें , इसलिए है हमारी धरोहर
    वास्तुकला 2 कार्यालय व कार्यप्रणाली

     18-04-2024 09:28 AM


  • राम नवमी विशेष: जानें महाकाव्य रामायण की विविधताओं और अंतर्राष्ट्रीय संस्करणों का मेल
    विचार I - धर्म (मिथक / अनुष्ठान)

     17-04-2024 09:28 AM


  • टहनियों के ताने-बाने से लेकर, जौनपुर की सुंदर दरियों तक, कैसा रहा बुनाई का सफर?
    स्पर्शः रचना व कपड़े

     16-04-2024 09:15 AM


  • विश्व कला दिवस पर जानें, कला का समाज से क्या है संबंध? एवं कलाकार की भूमिका
    द्रिश्य 3 कला व सौन्दर्य

     15-04-2024 09:26 AM


  • ये सभी जीव-जानवर हो चुके हैं भारत से विलुप्त, करते थे कभी दुनिया पर राज
    शारीरिक

     14-04-2024 08:33 AM


  • अंबेडकर जयंती पर जानिए आजकल उपयोग होने वाले जातिसूचक शब्दों का सही अर्थ, संदर्भ व् इतिहास
    सिद्धान्त 2 व्यक्ति की पहचान

     13-04-2024 08:48 AM


  • सरदार उधम सिंह ने बैसाखी के दिन घटे जलियांवाला बाग नरसंहार का अध्याय कुछ ऐसे किया समाप्त
    उपनिवेश व विश्वयुद्ध 1780 ईस्वी से 1947 ईस्वी तक

     12-04-2024 09:20 AM


  • ईद के मौके पर जानें रमज़ान में चाँद का है क्या महत्व?
    विचार I - धर्म (मिथक / अनुष्ठान)

     11-04-2024 09:06 AM






  • © - 2017 All content on this website, such as text, graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id