शक्ति, आयु, निष्ठा, ज्ञान आदि का प्रतीक है हाथी

विचार I - धर्म (मिथक/अनुष्ठान)
01-01-2019 10:00 AM
शक्ति, आयु, निष्ठा, ज्ञान आदि का प्रतीक है हाथी

संस्कृतियों में हाथी को एक अलग महत्व दिया गया है। पवित्र पशु के साथ साथ इसे कई चीजों का प्रतीक भी माना गया है। मान्यता है कि हाथी शक्ति, आयु, निष्ठा, ज्ञान आदि का प्रतीक है। विभिन्न जगाहों में हाथी से संबंधित विभिन्न मानयताएं हैं। वहीं हाथियों का उपयोग समाज के विभिन्न हिस्सों में भी देखा जा सकता है, जैसे कि राजनीतिक दलों के प्रतीक के रूप में या एक प्रतीक जो एक समूह या एक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, आदि। हम हिन्दुओं में हाथी को गणेश भगवन का रूप भी माना जाता है जो विघ्नहर्ता और भाग्य के देवता माने जाते है।

एशियाई संस्कृतियों में उनकी प्रमुखता का कारण यहाँ पर उनकी प्रचुरता में उपस्थिति है। हाथी को बादलों से भी जोड़ा जाता है, ऐसा माना जाता है कि ये बादलों के निर्माता थे, शायद उनके रूप और रंग के कारण। हालाँकि, यह विवेचना इन दिनों ज्यादा नहीं देखी जाती है। वहीं खेलों में भी हाथी के प्रतीक शामिल रहे हैं। मध्ययुगीन खेल शतरंज में भी हाथी का एक टुकड़ा शामिल किया गया है, जिसे बिशप भी कहा जाता है। शतरंज के अलावा, जापानी रणनीतिक खेलों जैसे शोगी में भी हाथी का एक टुकड़ा पाया जाता है। कुछ एशियाई संस्कृतियों का ये भी मानना है कि हाथी एक ब्रह्मांडीय प्राणी है, और विश्व को अपनी पीठ पर ले जाते हैं।

चीनी संस्कृति में, चीनी चरित्र के लिए ‘भाग्य’ का वही उच्चारण है जो ‘हाथी’ के लिए होता है। एक "हाथी कलश को ले जाते हुए" का अर्थ है कि यह सौभाग्य और शांति का वाहक है। थाईलैंड में भी हाथी को एक महत्वपूर्ण प्रतीक माना जाता है। यह रॉयल थाई नेवी (Royal Thai Navy) के झंडे का हिस्सा भी है। थाईलैंड में प्राचीन राजा सफेद हाथी (प्रतीक के रूप में) पर सवार होकर युद्ध में जाते थे। यह सफेद हाथी को राजसी गौरव और उच्च प्रतिष्ठा के प्रतिक के रूप में माना जाता था। वहीं मुंबई, भारत के पास एलिफेंट आइलैंड (Elephant Island) में प्रसिद्ध एलिफेंटा गुफाएँ हैं।

अफ्रीका में भी, ऐशियाई संस्कृति में पाए जाने वाले हाथी की व्याख्या और अर्थ लगभग समान हैं। उन्हें आकार, शक्ति, आंतरिक बल, दीर्घायु और वफादारी का प्रतीक माना जाता है। वहीं आइवरी कोस्ट का राष्ट्र हाथियों को विशेष महत्व देता है। उनके कोट ऑफ आर्म्स में हाथियों को विशेषता दी गयी है, जबकि दक्षिण अफ्रीका के कोट ऑफ आर्म्स में हाथी के सूँड को विशेषता दी गयी है। हाथी को यहाँ ज्ञान और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। अफ्रीकी कहानियों में, हाथी को बुद्धिमान और शांत मुखिया के रूप में चित्रित किया गया है, जो वन के अन्य जानवरों के बीच विवादों का निपटारा करता है।

यूरोप में विभिन्न प्रभावशाली शासकों के माध्यम से हाथियों को महत्व दिया गया। जब अलेक्जेंडर द ग्रेट ने भारत के राजा पोरस को पराजित किया था, तो बंदी बनाए गए हाथी साम्राज्यवादी शक्ति के प्रतीक के रूप में जाने गए। नेपोलियन बोनापार्ट ने भी फ्राइडलैंड की लड़ाई में अपनी जीत के बाद कब्जाई हुई बंदूकों के माध्यम से ‘हाथी का फव्वारा’ बनाने का आदेश देकर इस प्रतीकवाद का चित्रण किया था।

वहीं कई बार जब हम सपने देखते हैं, तो हमारे सपने में हमें हाथी भी दिखाई दे जाता है, तो क्या हाथी का सपने में आना किसी प्रतीक की ओर इशारा है? जी हाँ, सपने में हाथी का आना इस बात का संदेश है कि हम स्वयं पर आने वाली किसी भी बाधा से निपटने में सक्षम हैं। सपने का हाथी शक्ति, संप्रभुता, स्थिरता और दृढ़ता का प्रतिनिधित्व करते हैं। यदि आप सपने में देखते हैं कि आप एक हाथी की सवारी कर रहे हैं, तो इसका यह संकेत है कि आप में परिवार का मुखिया होने की प्रवृत्ति है, और अन्य परिवार के सदस्य आप पर बहुत अधिक निर्भर हैं। वहीं यदि आप सर्कस में हाथियों का सपना देखते हैं, इस से यह पता चलता है कि आपका अपने जीवन में किसी परिस्थिति के प्रति एक अभिमानपूर्ण रवैया है और आपको इस पर अधिक ध्यान देना चाहिए।

संदर्भ :-

1. https://bit.ly/2ThZz43
2. http://dreamicus.com/elephant.html
3. https://www.whats-your-sign.com/elephant-meaning.html