चीनी सभ्यता की समयरेखा एवं जौनपुर से इनका एक अनोखा सम्बन्ध

सभ्यता : 10000 ई.पू. से 2000 ई.पू.
29-12-2018 11:12 AM
चीनी सभ्यता की समयरेखा एवं जौनपुर से इनका एक अनोखा सम्बन्ध

चीन अपने इतिहास, संस्कृति व विरासत से भरा हुआ राष्ट्र है। कई अन्य राष्ट्रों की तरह, लगभग पूरा चीन कई शताब्दियों से एकल प्राधिकरण में रह रहा है। चीन का इतिहास ज़िया राजवंश (2100-1600 ईसा पूर्व) से माना जाता है, जिसे पौराणिक यू महान (विशेषज्ञ सैनिक और बाढ़ नियंत्रण इंजीनियर) के शासन के दौरान स्थापित किया गया था।

हालांकि, पूर्वी एशिया में सभ्यता 2000 ईसा पूर्व से येलो नदी (Yellow river) के समक्ष एर्लिटो शहर के उदय के साथ शुरू हुई थी। इस शहर में विकसित होने वाली संस्कृति को एर्लिटौ सभ्यता के रूप में जाना जाता है। लेकिन यह निश्चित नहीं किया जा सकता कि यह चीनी सभ्यता के जन्म का प्रतीक था।

वहीं ज़िया राजवंश के बाद चीन का सबसे पुराना ऐतिहासिक राजवंश शांग राजवंश को भी कहा जाता है, जिसकी शुरुआत 1600 ईसा पूर्व में हुई थी। शांग राजवंश की पुष्टि लिखित अभिलेखों में पुरातात्विक साक्ष्य द्वारा की गई है। इस प्रकार चीन राज्य का इतिहास निश्चित रूप से कम से कम 1600 ईसा पूर्व तक फैला हुआ है। हालांकि ज़िया राजवंश एर्लिटौ सभ्यता के जीवनकाल से लगभग समान है।

इस से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि ज़िया राजवंश ने एर्लिटौ सभ्यता पर शासन किया था, जो चीनी राज्य का प्रथम पहलू था। इस दावे के लिए हालांकि भौतिक साक्ष्य दुर्लभ हैं, तो यह भी संभव है कि एरिटेलो चीन से पहले का एक अलग राज्य हो। चीनी राज्य को कई युद्ध और विद्रोह से काफी क्षति हुई लेकिन फिर भी वह इन सब हमलो के बावजूद हर बार और आधुनिक समृद्ध हुआ। चीनी इतिहास को प्राचीन, मध्ययुगीन और आधुनिक काल में विभाजित किया जा सकता है।

चीनी इतिहास की सटीक कालानुक्रमिक रूपरेखा

वहीं मिंग चीन के अभिलेख बताते हैं कि योंगले सम्राट ने अपने पेकिंग (Peking) अदालत में बंगाली राजदूत के द्वारा जौनपुर और बंगाल के बीच हुए झगड़े की शिकायत करने के बाद इन दोनों के बीच मध्यस्थता की थी। इस मध्यस्थता के कारण ही इन दोनों सल्तनतों के मध्य सम्बन्ध में कुछ मधुरता आई थी (जौनपुर और बंगाल सल्तनत की लड़ाई के बारे में अधिक जानने केलिए इस लिंक पर क्लिक करें https://bit.ly/2Ro2Zow)।

संदर्भ:
1.https://gohighbrow.com/early-chinese-civilization/
2.http://afe.easia.columbia.edu/timelines/china_timeline.htm
3.http://www.essential-humanities.net/world-history/east-asia/
4.https://bit.ly/2QXxqT8