समय - सीमा 268
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1034
मानव और उनके आविष्कार 801
भूगोल 264
जीव-जंतु 304
अपराध एक ऐसा दलदल है जो मानव को दानव बना देता है। अपराध किसी भी दृष्टिकोण से जघन्य माना जाता है। पूरे विश्व में अपराधिक गतिविधियों ने कई दिक्कतों का प्रतिपादन किया है जिससे एक अत्यंत खतरनाक माहौल बन गया है। जौनपुर, प्रतापगढ़, इलाहबाद, बनारस, आज़मगढ़ अपराध के दृष्टिकोण से अत्यंत प्रभावित जिले हैं। यहाँ पर आते-जाते विभिन्न गैंग वार (Gang War) या डकैती आदि की खबरें मिलती रहती हैं। छिनैती, चेन मारी आदि तो मानो यहाँ पर आम सी बात हो गयी है। हाल में ही जौनपुर में कई गैंग वार जैसी घटनाएं घटित हुयी थीं जो कि यह प्रदर्शित करती है कि यहाँ पर किस प्रकार से पुलिस प्रशासन को ताक पर रख कर कार्य किया जाता है।
इस प्रकार की व्यवस्था से लोगों के मन में यह भावना आती है कि गुंडागर्दी आदि करने से जीवन का गुजारा अच्छे से हो जायेगा और यही सोच लोगों को गुंडागर्दी की तरफ आकर्षित करती है। हाल ही में बागपत जेल में हुयी घटना में मारे गये कुख्यात अपराधी मुन्ना बजरंगी ने भी जौनपुर से ही अपराध के क्षेत्र में कदम रखा था। लोगों की सोच को बदलने की आवश्यकता है क्यूंकि अपराध की राह सीधे मृत्यु की तरफ मानव को ले जाती है। अपराध से प्रभावित होने के कारण व्यापार, शिक्षा आदि भी प्रभावित होती है जिससे जिले के विकास में भी रोड़ा पड़ता है।
आइये जानते हैं दुनिया के 20 सबसे ज्यादा अपराध से प्रभावित देश कौनसे हैं-
1. डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कोंगो
2. थाईलैंड
3. जमैका
4. दक्षिण अफ्रीका
5. ग्वाटेमाला
6. चाड
7. बांग्लादेश
8. माली
9. लेबनोन
10. फिलीपींस
11. यूक्रेन
12. होंडुरस
13. कीन्या
14. इजिप्ट
15. वेनेज़ुएला
16. नाइजीरिया
17. पाकिस्तान
18. एल साल्वाडोर
19. यमन
20. कोलंबिया
ये सभी देश सबसे ज्यादा अपराध प्रभावित देशों की श्रृंखला में आते हैं। जौनपुर और भारत में बहुत से गैंग पाए जाते हैं जिनके मध्य गैंग वार की घटनाएं होती रहती हैं। अब विश्व स्तर पर देखें तो निम्नलिखित 5 देश हैं जिनमें सबसे ज्यादा गैंग पाए जाते हैं-
1. ग्वाटेमाला
2. मेक्सिको
3. वेनेज़ुएला
4. होंडुरस
5. एल साल्वाडोर
यह सोचनीय है कि यदि अपराध पर नकेल न कसी गयी और लोग शिक्षा की तरफ अग्रसर नहीं हुए तो भारत भी अपराध प्रभावित देशों में आते देर नहीं लगाएगा।
संदर्भ:
1.http://www.apnlive.com/india-news/gangs-jaunpur-munna-bajrangis-life-killing-give-glimpse-crime-politics-46516
2.https://www.independent.co.uk/news/world/worlds-most-dangerous-countries-colombia-yemen-el-salvador-pakistan-nigeria-a7934416.html
3.https://www.therichest.com/buzz/countries-criminal-gangs/