1915 के इस गीत में है वर्णन हम भारतियों का

ध्वनि I - कंपन से संगीत तक
28-06-2018 02:18 PM

भारत हमेशा से एक सपनों का देश रहा है। भारत की कई ऐसी खूबियाँ हैं जिन्हें देख हर कोई इसकी ओर आकर्षित हुआ चला आता है जैसे यहाँ का रहन-सहन, यहाँ का भोजन, वनस्पति, पशु, आदि। तभी तो एक समय हम सोने की चिड़िया भी हुआ करते थे। आज बात करते हैं कुछ संगीत की। यह समय था सन 1915 का, जब अंग्रेज़ों में संगीत प्रेम उमड़ रहा था। उस समय के कई गीतों में हमें भारत का वर्णन भी सुनने को मिल जाता है।

ऐसा ही एक गीत है ‘डाउन इन बॉम-बॉम्बे’ (Down In Bom-Bombay)। इसका संगीत दिया था हैरी कैरल ने और शब्द दिए थे बल्लार्ड मैकडोनल्ड ने। गीत में बॉम्बे का वर्णन करते हुए कहा गया है कि यदि आप अपनी रोज़मर्रा की जिंदगी से थक गए हैं तो आपको जाना चाहिए बम्बई। क्योंकि वहाँ का मौसम बहुत सुहावना है। वहाँ सुन्दर बालाएं तीखे चावल खाती हैं। वहाँ नारियल के पेड़ लहराते रहते हैं और आप भारत के संगीतकारों को कुछ बजाने का आदेश भी दे सकते हैं। भारतीयों का मज़ाक बनाते हुए कहा गया है कि जैसे हर बिल्ली की नौ जिंदगियां होती हैं वैसे ही यहाँ हर नागरिक की नौ पत्नियाँ होती हैं। इस प्रकार संगीत के माध्यम से अंग्रेज़ों ने हिन्दुस्तानियों पर हास्य प्रस्तुत किया है।

ऊपर दी गयी वीडियो पर क्लिक करें और इतिहास के इस पहलू पर नज़र डालें।

संदर्भ:
1. https://www.youtube.com/watch?v=TEBENlDTIMk