समय - सीमा 268
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1035
मानव और उनके आविष्कार 802
भूगोल 264
जीव-जंतु 305
एक कहावत तो हम अक्सर सुनते रहते हैं कि स्वास्थ्य सही तो सब सही। बिना अच्छे स्वास्थ्य के कई चीजें असंभव सी हो जाती हैं जैसे चलना-फिरना, खेलना-कूदना आदि। आज भारत में स्वास्थ्य एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय के रूप में उभर कर आया है। जौनपुर के परिपेक्ष्य में यदि बात की जाए तो हम देखते हैं कि किस प्रकार से बेतरतीब तरीकों से अस्पतालों का जन्म हो रहा है। ये सारी चीजें हमें बताती हैं कि किस प्रकार से स्वास्थ्य एक समस्या के रूप में उभर कर सामने आया है। स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं में अस्थियों की समस्याएं वर्तमान काल में बड़े पैमाने पर सामने आ रही हैं। अस्थियों में विटामिन डी (Vitamin D) की कमी अस्थियों को कमजोर कर रही है जिससे कई समस्याएं मानव जीवन में आती हैं जैसे कि शरीर दर्द, चलने में तकलीफ आदि।
यदि इस समस्या के आंकड़ों को देखा जाए तो अत्यंत चौका देने वाले तथ्य हमारे सामने आते हैं जैसे कि वर्तमान भारत में शहरी इलाको में 80% लोग विटामिन डी की कमी से जूझ रहे हैं, वही ग्रामीण इलाकों में यह समस्या और भी विकट रूप ले चुकी है और यहाँ पर करीब 70% लोग विटामिन डी की कमी से जूझ रहे हैं। विटामिन डी की कमी के कारण मनुष्य को अस्थि सम्बंधित दिक्कतें झेलनी पड़ जाती हैं। विटामिन डी की कमी से अस्थियों की कमजोरी, दांतों का गिरना व किडनी में पथरी होने की संभावना भी बढ़ जाती है। विटामिन डी को सूर्य की ऊष्मा का वरदान माना जाता है तथा यह बहुत ही कम भोजन पदार्थ में पाया जाता है। विटामिन डी की कमी होने का मुख्य कारण है ज्यादा से ज्यादा घर में बैठना और सूर्य की ऊष्मा से दूर रहना।
एक अध्ययन के अनुसार भारत में करीब 70% लोग विटामिन डी की कमी से होने वाली बीमारियों से ग्रस्त हैं। इस बीमारी के बारे में कई लोगों को पता भी नहीं चलता कि उनको विटामिन डी की कमी है क्यूंकि इसके लक्षण बहुत अस्पष्ट होते हैं तथा ये मानसिक और शारीरिक रूप से शरीर के विभिन्न हिस्सों पर असर करते हैं। अब यह प्रश्न महत्वपूर्ण हो जाता है कि इस बिमारी से निजात कैसे पाया जाये? विटामिन डी की आपूर्ति सूर्य की ऊष्मा से हो जाती है तथा प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से सूर्य की ऊष्मा अपने शरीर को देते रहना चाहिए। सूर्य की किरणों से ही मिलने वाले विटामिन डी से शरीर सम्बंधित कई दिक्कतों का इलाज होना संभव होता है।
संदर्भ:
1.http://www.downtoearth.org.in/coverage/8-out-of-10-delhiites-have-vitamin-d-deficiency-60179
2.http://www.rediff.com/getahead/report/is-vitamin-d-deficiency-indias-new-epidemic/20180306.htm
3.https://www.huffingtonpost.in/2016/12/07/10-things-every-indian-woman-needs-to-know-about-vitamin-d-defic_a_21622199/