समय - सीमा 268
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1035
मानव और उनके आविष्कार 802
भूगोल 264
जीव-जंतु 305
ईद-उल-फ़ितर दुनियाभर के मुस्लिमों के लिए विशेष तौर पर मनाया जाना वाला त्यौहार है। यह रमज़ान के महीने का अंत है, जो रोज़े (उपवास) का पवित्र महीना है। ईद-उल-फ़ितर का अर्थ है ‘रोज़ा तोड़ने का त्यौहार’। यह शव्वल महीने का पहला दिन होता है। जिसमें चंद्रमा को देखकर ईद की तारीख तय की जाती है। चांद देखने का दिन ‘चांद रात’ के नाम से जाना जाता है। ईद-उल-फ़ितर के दिन की शुरूवात विषेश प्रार्थनाओं के साथ होती है, जो अल्लाह की दुआ और दया लाता है। आमतौर पर नमाज़ एक बड़े कमरे या खुले मैदान में होती है।
उत्साह हवा में है, चांद रात का जोर है- ईद की खरीददारी से बाज़ार भरा पड़ा है। इस अवसर पर सभी महिलाएं और युवा लड़कियां अपने हाथों में मेहंदी लगाती हैं और रंगीन चूड़ियां पहनती हैं। ईद-उल-फ़ितर तीन दिन तक मनाया जाने वाला त्यौहार है, जो ‘मिठाई ईद’ या ‘मीठी ईद’ के नाम से जाना जाता है।
भारत, पाकिस्तान, ईरान, इंडोनेशिया, मलेशिया, ब्रुनेई और बांग्लादेश में ईद का जश्न मनाने के लिए पारंपरिक व्यंजन हैं। इस मुबारक (शुभ) मौके पर मिठाईयों और मीठे खाद्य पदार्थ का एक अहम स्थान होता है और वे नाश्ते के मुख्य आर्कषण होते हैं। शीर खुर्मा या लच्छा सेवैय्याँ, जो दूध में भुना एक स्वादिष्ट पकवान है जिसमें सूखे फलों को मिलाया जाता है और यह पकवान ईद के दिन विशेष महत्त्व रखता है। इस दिन परिवार और मित्रगण एक-दूसरे के साथ सुसम्पन्न और उत्कृष्ट रूप से तैयार भोजन का आनन्द लेने के लिए एक साथ आते हैं।
क्षेत्र के आधार पर, व्यंजनों के प्रकार और रूप भी अलग-अलग होते हैं, लेकिन इस मौके पर हमेशा मीठे व्यंजन ही बनाये जाते हैं। दक्षिण एशिया में, चम-चम, बर्फी, गुलाब जामुन, केक के अलग-अलग किस्में, और रस मलाई काफी लोकप्रिय हैं। इन्हें न केवल घरों में खाया जाता है, बल्कि रिश्तेदारों और दोस्तों को ईद की बधाईयां देने के साथ-साथ उनके घरों में भी बांटा जाता है। बकलावा और पेस्ट्री की तरह बनी अन्य प्रकार की मिठाईयां तुर्की में खायी जाती हैं। केतुपत नामक एक मिठाई आमतौर पर इंडोनेशिया में ईद के दौरान परोसी जाती है। भारत, पाकिस्तान और बाग्लादेश में शीर खुर्मा का महत्त्व है। फिलिस्तीन, सीरिया, लेबेनान, मिस्र, ईराक में मक्खन कुकीज़ बनायी जाती हैं।
ईद का दिन विश्वभर के मुसलमानों को यह त्यौहार मनाने के लिए एकजुट करता है। ईद अपने दोस्तों, परिवार और पड़ोसियों के साथ मनाने वाला जश्न है। मिलकर दावत मनाएं और आनन्द फैलाएं, खुशियां बांटे। ऐसा करने के लिए त्यौहार से बेहतर कोई दूसरा समय नहीं है।
1.https://theculturetrip.com/europe/united-kingdom/articles/the-10-most-delicious-eid-al-fitr-foods-and-dishes-from-around-the-world/
2.https://en.wikipedia.org/wiki/Eid_cuisine
3.https://en.wikipedia.org/wiki/Eid_cuisine