समय - सीमा 269
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1036
मानव और उनके आविष्कार 802
भूगोल 264
जीव-जंतु 306
भारत में आम जनता पर बॉलीवुड का प्रभाव दशकों से देखा जा रहा है। फिर चाहे वह फैशन हो, रहन-सहन, या खाना पीना, सब बॉलीवुड से कुछ हद तक प्रभावित होता है। परन्तु पहले के ज़माने में लोग उस बॉलीवुड की जिंदगी को एक हद तक ही जी पाते थे। हो सकता है कितने ही ऐसे लोग हों जिन्हें अपने जीवनकाल में यह पता ही ना चला हो कि वे कितने बेहतरीन अभिनेता बनने के गुण रखते हैं या उन्हें कभी ऐसा मौका या साधन ही प्राप्त ना हुए हों जहाँ वे अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर सकें। लेकिन आज के ज़माने में ऐसा नहीं है। आज यूट्यूब ने आम इंसान को भी एक ज़रिया प्रदान किया है अपनी प्रतिभा को सबके सामने रखने का। बात की जाए जौनपुर की तो यहाँ पर बॉलीवुड व प्रेम की अत्यधिक अधिकता है। यूट्यूब पर दर्जनों विडियो उपलब्ध हैं जो जौनपुर से सम्बंधित हैं। सामान्यतया सभी बॉलीवुड व माफिया विचार धारा से प्रेरित लगते हैं। इन सभी विडियो को देखकर एक अलग प्रकार की भावना निखर कर सामने आती है। इनको देख कर यह समझ नहीं आता है कि इन्हें सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाये या इन्हें समझकर इनसे कुछ सीख ली जाए? नीचे दी गयी वीडियो जौनपुर के ही कुछ निवासियों द्वारा बनायी गयी एक प्रेम कहानी है, देखें और मज़े लें-
कैसी लगी ऊपर दी गयी वीडियो? ये तो थी एक ऐसी वीडियो जहाँ एक नयी कहानी एवं एक नए विचार पर काम किया गया था। लेकिन कुछ वीडियो ऐसी भी होतीं हैं जहाँ किसी मशहूर मूवी के किसी सीन या किसी गाने को पुनः अपने ढंग से चित्रित किया जाता है। ऐसे वीडियो भी काफी लोकप्रिय होते हैं। सभी ने 1984 में आई श्री अमिताभ बच्चन की मूवी शराबी तो ज़रूर देखी होगी। उसी में से एक गाने का चित्रण जौनपुर के निवासियों द्वारा नीचे दिए गए वीडियो में किया गया है। वीडियो पर क्लिक करें और देखें-
हास्य, विनोद, भाव, परिहास प्रत्येक मानव जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। हास्य के जरिये कितने ही गहन विषयों पर विभिन्न लोगों ने अपनी बातों को रखा है। इमरजेंसी के समय में सरकार के खिलाफ कितने ही कार्टूनों से लोगों ने विरोध किया था। कई व्यक्ति ऐसे भी होते हैं जो कैसा भी माहौल हो लेकिन अपनी वाक् पटुता से सभी को हँसने के लिए मजबूर कर देते हैं। हास्य व विनोद के कई प्रकार होते हैं जैसे शारीरिक, खुद किसी की नक़ल कर के, किसी विषय पर आदि। नीचे दी गयी वीडियो में आप देखेंगे कैसे कुछ छोटे बच्चों ने एक कोशिश की है ‘गैंग्स ऑफ़ वास्सेपुर’ फिल्म जैसा वीडियो बनाकर हास्य पैदा करने की। इन छोटे-छोटे अभिनेताओं की वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें-
जौनपुर में हास्य का सबसे ज्यादा प्रयोग पनवाड़ी के यहाँ पर दिखाई देता है। चाय की चुस्की लेते हुए जिस प्रकार के शब्दों का प्रयोग किया जाता है वो भी किसी हास्य से कम नहीं है। यदि कोई स्टाइलिश कपड़े पहना है तो एक शब्द जौनपुर में बड़ी आसानी से सुनाई दे जाता है ‘कहो कोइरी के दुलहा एस सजा बाटा’ या फिर ‘दहिजरौ के नाती’ आदि। नौटंकी और विवाह में गायी जाने वाली गारी हास्य का एक रूप है। जौनपुर में समय के बदलाव के साथ यू ट्यूब आदि के आजाने से यहाँ पर हास्य विभिन्न फिल्मों आदि से प्रेरित हो गया है।
1.https://www.huffingtonpost.com.au/2017/07/19/there-are-nine-different-types-of-humour-which-one-are-you_a_23036626/
2.http://www.thehindu.com/opinion/columns/no-humour-please-we-are-indian/article19286300.ece
3.http://kavitakosh.org/kk/%E0%A4%85%E0%A4%B5%E0%A4%A7%E0%A5%80_%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%95%E0%A4%97%E0%A5%80%E0%A4%A4