आइए, जानें महासागरों के बारे में कुछ रोचक बातें

महासागर
15-09-2024 09:22 AM
Post Viewership from Post Date to 16- Oct-2024 (31st) Day
City Subscribers (FB+App) Website (Direct+Google) Messaging Subscribers Total
2031 83 0 2114
* Please see metrics definition on bottom of this page.
महासागर हम सभी को सकारात्मक तरीके से प्रभावित करते हैं, फिर चाहे आप समुद्र तट पर रहते हों या रेगिस्तानी इलाके में। महासागर, जलवायु विनियमन, भोजन, रोजगार, आजीविका और आर्थिक प्रगति प्रदान करते हैं। पूरे विश्व में पाँच महासागर हैं, जिनमें प्रशांत, अटलांटिक (Atlantic), हिंद महासागर, अंटार्कटिक (Antarctic) या दक्षिणी महासागर और आर्कटिक (Arctic) महासागर शामिल हैं। महासागर, खारे पानी का एक निकाय है, जो पृथ्वी के लगभग 70.8% हिस्से को आवरित करता है। अंग्रेजी में, महासागर शब्द का तात्पर्य ‘पानी के किसी भी बड़े निकाय’ से है तथा विश्व महासागर को पारंपरिक रूप से पांच भागों में विभाजित किया गया है। महासागरों में पृथ्वी का 97 प्रतिशत पानी होता है और यह पृथ्वी के जलमंडल का प्राथमिक घटक है। इस प्रकार महासागर पृथ्वी पर जीवन के लिए बहुत आवश्यक है। महासागर एक विशाल ऊष्मा भंडार के रूप में कार्य करके जलवायु और मौसम के पैटर्न, कार्बन चक्र और जल चक्र को प्रभावित करते हैं। महासागर वैज्ञानिक भौतिक और जैविक स्थितियों के आधार पर महासागर को ऊर्ध्वाधर और क्षैतिज क्षेत्रों में विभाजित करते हैं। महासागर मनुष्यों को पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं, समुद्री भोजन और अन्य समुद्री संसाधनों तक पहुँच और परिवहन के साधन जैसे कई लाभ प्रदान करते हैं। इसके अलावा, ये 2,30,000 से भी अधिक प्रजातियों को आवास प्रदान करते हैं। तो, आज, आइए महासागरों से सम्बंधित कुछ चलचित्र देखें और उनके बारे में जानें। हम महासागरों और समुद्रों से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण विषयों के बारे में भी जानेंगे। साथ ही, हम यह भी जानेंगे, कि हिंद महासागर का विस्तार कितना है तथा यह इतना अनोखा क्यों है।