आइए, जानें, एनिमे और कार्टून के बीच क्या है, मुख्य अंतर

दृष्टि III - कला/सौंदर्य
01-09-2024 09:15 AM
Post Viewership from Post Date to 02- Oct-2024 (31st) day
City Subscribers (FB+App) Website (Direct+Google) Messaging Subscribers Total
2204 99 0 2303
* Please see metrics definition on bottom of this page.
एनिमे (Anime), हाथ और कंप्यूटर के उपयोग से बना  एनिमेशन (Animation) है, जिसकी उत्पत्ति जापान (Japan) में हुई। जापान के आस-पास के क्षेत्रों और अंग्रेजी में,  एनिमे का मतलब, खास तौर पर, जापान में  बनाया गया एनिमेशन  है। हालाँकि, जापान में,  एनिमे (अंग्रेजी शब्द  एनिमेशन का संक्षिप्त रूप) सभी एनिमेटेड कार्यों को दर्शाता है, चाहे उनकी शैली या उत्पत्ति कुछ भी हो। जापानी   एनिमेशन जैसी शैली वाले कई  एनिमेशन कार्य जापान के बाहर भी बनाए जाते हैं।  एनिमे, एक समृद्ध और विविधतापूर्ण माध्यम है, जिसे बनाने के लिए विभिन्न   एनिमेशन तकनीकों और कलात्मक शैलियों की एक श्रृंखला का उपयोग किया जाता है। ये तकनीकें, न केवल दृश्य अनुभव को और अधिक प्रभावशील बनाती हैं, बल्कि  कहानियों को उचित  ढंग से व्यक्त करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वीडियो गेम में भी, कभी-कभी ऐसे शीर्षकों और कला शैलियों को शामिल किया जाता है, जिन्हें  एनिमे के रूप में लेबल किया गया है।  एनिमे शब्द का इस्तेमाल, पश्चिमी दर्शक, अक्सर जापानी फ़िल्म  एनिमेशन और टीवी शो का वर्णन करने के लिए करते हैं (हालाँकि इसका इस्तेमाल, जापान में किसी भी  एनिमेशन का वर्णन करने के लिए किया जाता है)। एनिमेटेड मनोरंजन की यह जापानी शैली, हाल के वर्षों में दुनिया भर में तेज़ी से लोकप्रिय हो रही है। तो, आइए, आज इन चलचित्रों के ज़रिए, हम     एनिमे के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे तथा  एनिमे और कार्टून के बीच के मुख्य अंतर को समझेंगे। हम जानेंगे कि इसकी उत्पत्ति, कब और कहां हुई तथा कैसे  ये इतने लोकप्रिय हुए । इसके साथ ही, हम उन कारणों को भी जानेंगे, जो हमें बताएंगे, कि हमें  एनिमे देखना चाहिए या नहीं।




संदर्भ:
https://tinyurl.com/2we6akdy
https://tinyurl.com/55rsdevd 
https://tinyurl.com/5h4f5bz9
https://tinyurl.com/4y3uwntk
https://tinyurl.com/3dftbza2