| Post Viewership from Post Date to 26- Aug-2024 31st day | ||||
|---|---|---|---|---|
| City Subscribers (FB+App) | Website (Direct+Google) | Messaging Subscribers | Total | |
| 2284 | 114 | 0 | 2398 | |
| * Please see metrics definition on bottom of this page. | ||||
विशिष्ट तकनीक एवं सामग्रियों से तैयार होते हैं सर्वश्रेष्ठ और पारंपरिक फ़्रांसीसी व्यंजन
अक्सर फ़्रांसीसी व्यंजनों को दुनिया के सबसे शानदार व्यंजन कहा जाता है | इसके कई कारण है, जिनमें से एक प्रमुख कारण यह है कि फ़्रांसीसी व्यंजन बनाने में कई उन्नत तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है जैसे फ़्लेमिंग, ब्रेज़िंग, और सॉटिंग आदि। तो आइए आज हम फ़्रांसीसी व्यंजनों, इनकी लोकप्रियता के कारणों और पाक जगत में इनके महत्व के बारे में जानते हैं। इसके अलावा, हम वैश्विक स्तर पर अत्यंत लोकप्रिय फ़्रांसीसी व्यंजनों, जैसे कि बगुएट, बौइलाबेस, क्रौईसौं और यहां की कुछ विश्व स्तर पर प्रसिद्ध वाइन के विषय में भी जानते हैं। साथ ही, भारत के कुछ ऐसे सर्वश्रेष्ठ रेस्तरां भी देखते हैं, जहां आप बेहतरीन फ़्रांसीसी व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं।
फ़्रांस को दुनिया की पाक राजधानी भी कहा जाता है जिसने वैश्विक खाद्य परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी है। फ़्रांसीसी भोजन में कई प्रकार के व्यंजन शामिल हैं जिनका दुनिया भर के लोग आनंद लेते हैं। कई लोगों के लिए, फ़्रांस का पारंपरिक भोजन अद्भुत और दिव्य और अन्य सभी भोजन में सर्वश्रेष्ठ स्वाद वाला होता है। हालाँकि, जब लोग ऐसा मानते हैं कि फ़्रांसीसी भोजन सर्वश्रेष्ठ है, तो प्रश्न उठता है कि ऐसा क्या है जो फ़्रांसीसी भोजन को सर्वश्रेष्ठ बनाता है।
जब भोजन की बात आती है, तो कुछ चीजें विशिष्ट होती हैं जिन पर ध्यान दिया जाता है:
- स्वाद
- रचनात्मकता
- रंग
- गंध
हालाँकि दुनिया भर में विभिन्न भोजनों में ये चीज़ें शामिल होती हैं, लेकिन फ़्रांसीसी भोजन इन सभी से कहीं ऊपर जाता है। जब आप इसका स्वाद चखते हैं, तो यह आपकी सभी इंद्रियों को उत्तेजित करता है। फ़्रांसीसी भोजन पारंपरिक और आधुनिक भोजन के बीच एक ऐसा बेहतरीन मिश्रण प्रस्तुत करता है, जिसे हर उम्र के लोग आनंद ले सकते हैं।
फ़्रांसीसी भोजन को तकनीक और भावना का एक मिश्रण कहा जा सकता है। हालांकि, भोजन के लिए यह शब्द कुछ अजीब हो सकता है लेकिन फ़्रांस के भोजन को परिभाषित करने के लिए यह सबसे अच्छे शब्दों में से एक है। तकनीकी-भावनात्मक का अर्थ है कि जो भोजन पीढ़ियों से चला आ रहा है और वर्तमान में भी उपयोग किया जाता है। यह यहां के भोजन में बिल्कुल स्पष्ट है क्योंकि यहां के पारंपरिक व्यंजन आज भी किसी भी रेस्तरां के नए आधुनिक व्यंजनों के बीच सबसे ज़्यादा चमकते हैं। इसके साथ ही फ़्रांसीसी भोजन के सर्वश्रेष्ठ होने में एक सबसे महत्वपूर्ण तत्व इसे तैयार करने में उपयोग की जाने वाली विभिन्न प्रकार की तकनीक हैं। फ़्रांसीसी भोजन को तैयार करने के लिए फ्लेमिंग, ब्रेज़िंग, और सॉटिंग जैसी अद्भुत तकनीकों का उपयोग किया जाता है। इन तकनीकों से मांस, सब्ज़ियों और अन्य सामग्रियों में अविश्वसनीय बनावट और स्वाद जुड़ जाता है।
फ़्रांसीसी व्यंजनों को बनाने में आमतौर पर कुछ समान सामग्रियों का, जैसे कि पनीर, बैगूएट, मक्खन, जड़ी-बूटियाँ और जैतून के तेल का उपयोग किया जाता है | लेकिन फिर भी आप देखेंगे कि सभी व्यंजनों का स्वाद अलग-अलग होता है। हालांकि, आप यह भी सोच सकते हैं कि इस प्रकार का वसा से भरपूर आहार अस्वास्थ्यकर हो सकता है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। इसका उदाहरण इस प्रकार दिया जा सकता है कि फ़्रांसीसी लोगों में हृदय रोग की दर कम होती है, भले ही उनके अधिकांश भोजन में पनीर और मक्खन जैसी सामग्रियाँ भरपूर शामिल होती हैं। इसका एक कारण यह भी है कि इन सामग्रियों को स्थानीय और प्राकृतिक रूप से उत्पादित किया जाता है। डेयरी उत्पाद घास खाने वाली गायों द्वारा उत्पादित किए जाते हैं जिन्हें प्राकृतिक आहार दिया जाता है और खुले मैदानों में घूमने की अनुमति दी जाती है।
आइए, अब कुछ प्रसिद्ध प्रसिद्ध फ्रांसीसी व्यंजनों पर एक नजर डालते हैं:
बोउफ बौर्गुइग्नन (Boeuf Bourguignon): फ़्रांस के बरगंडी क्षेत्र की प्रसिद्ध रेड वाइन के नाम पर इस व्यंजन का नाम बोउफ बौर्गुइग्नन दिया गया है। इस व्यंजन को बनाने के लिए पहले सूखे पिनोट नॉयर और बहुत सारी ताजी सब्जियों के साथ स्वादिष्ट स्टू तैयार किया जाता है जिसमें बाद में गौमांस डाला जाता है।
बुइयाबेस (Bouillabaisse): लंबे नाम और सामग्री की लंबी सूची के साथ, बौइलाबाइस फ़्रांस की पाक कला का विश्व को एक उपहार है। यह एक प्रकार का सूप है, जो छह विशिष्ट मछलियों से बनाया जाता है।
टार्टे टैटिन (Tarte Tatin): पारंपरिक फ़्रांसीसी व्यंजनों की सूची इस व्यंजन के नाम के बिना अधूरी होगी। मक्खनयुक्त, खौलता टार्ट टैटिन, मूल रूप से एक उल्टा कारमेलाइज्ड सेब टार्ट है, जो अपने समृद्ध स्वाद और अद्वितीय इतिहास के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है।
एस्कर्गॉट (Escargot): यह स्वादिष्ट व्यंजन, जिसकी जड़ें रोमन साम्राज्य से चली आ रही हैं, हर किसी के लिए नहीं है। पारंपरिक रूप से इसे अजमोद और लहसुन मक्खन और घोंघे के साथ बनाया जाता है। घोंघों को या तो उनके खोल के अंदर गर्म परोसा जाता है या एक विशिष्ट व्यंजन में परोसा जाता है। अक्सर यह व्यंजन ब्रेड के साथ आता है ताकि इसका भरपूर, मक्खन जैसा स्वाद सोख लिया जा सके।
चॉकलेट सुफले (Chocolate soufflé): यह एक समृद्ध पारंपरिक फ़्रांसीसी मिठाई है जो 18वीं सदी से फ़्रांसीसी मेजों की शोभा होती थी।
व्यंजनों की एक विस्तृत एवं समृद्ध सूची के साथ-साथ, फ़्रांस अपनी वाइन के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यदि आप फ़्रांस की वाइन के बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं, तो कहीं और से भी वाइन पीना आंखों पर पट्टी बांधकर फिल्मों में जाने जैसा है। यहां कुछ प्रसिद्ध फ़्रांसीसी वाइन के नाम दिए गए हैं, जो दुनिया भर में अत्यंत लोकप्रिय हैं:
- ले न्यूबी (Le Newbie)
- एनवी लुई रोएडरर ब्रुट प्रीमियर (Nv Louis Roederer Brut Premier)
- पेशेंट कॉटैट एंसिएनेस विग्नेस सैंसेरे (Patient Cottat Anciennes Vignes Sancerre)
- डोमिन फ़ेवले मर्क्यूरी क्लोस डेस मायग्लैंड्स प्रीमियर क्रूज़ (Domaine Faiveley Mercurey Clos Des Myglands Premier Cruz)
- विंस औविग पौली-फ्यूसे सॉल्यूट्रे (Vins Auvigue Pouilly-Fuissé Solutré)
- शैटॉ ग्रेसैक (Château Greysac)
- ओगियर वैक्किएरास बोइसेराई (Ogier Vacqueyras Boiseraie)
हमारे देश भारत में भी कुछ ऐसे प्रसिद्ध रेस्तरां हैं, जहां आप पारंपरिक फ़्रांसीसी व्यंजनों का स्वाद चख सकते हैं। ऐसे ही कुछ अत्यंत लोकप्रिय रेस्तरां निम्नलिखित हैं:
I. कैफे नॉयर, बैंगलोर (Cafe Noir, Bangalore): कैफ़े नॉयर की शुरुआत फ़्रांसीसी पेस्ट्री जैसे एक्लेयर्स, टार्ट्स, मैकरून आदि के साथ हुई थी। जल्द ही, रेस्तरां द्वारा अपने मेनू में भारतीय स्वाद को पूरा करने वाले शाकाहारी विकल्पों के साथ-साथ चिकन-आधारित व्यंजनों और पारंपरिक फ़्रांसीसी व्यंजनों को शामिल कर लिया गया। इस रेस्तरां की विशेष बात यह है कि यहां फ्रांसीसी व्यंजन यहां केमालिक थिएरी जैसेरैंड द्वारा तैयार किए जाते हैं।
II. ला प्लाज, गोवा (La Plage, Goa): यह रेस्तरां अपने कद्दूकस किए हुए और लहसुन-युक्त शोरबे में भिगोए हुए मक्खनयुक्त मसल्स के लिए प्रसिद्ध है जिन्हें ताज़ी पकी हुई ब्रेड के साथ परोसा जाता है।
III. ले बिस्त्रो डू पार्क, दिल्ली (Le Bistro Du Parc, Delhi): देश की राजधानी दिल्ली में यदि आप प्रामाणिक रूप से पारंपरिक फ़्रांसीसी भोजन की तलाश कर रहे हैं, तो ले बिस्त्रो डू पार्क एक उपयुक्त स्थान है, जहां व्यंजनों के लिए सभी सामग्रियां स्थानीय जैविक खेतों से प्राप्त की जाती हैं। यह रेस्तरां अपनी कैज़ुअल लाइव म्यूज़िक नाइट्स, अंतरंग माहौल और बढ़िया वाइन के लिए मशहूर है।
IV. ले कासे-क्रौटे, बैंगलोर (Le Casse-Croute, Bangalore): 3 सह-संस्थापकों द्वारा स्थापित, यह खाद्य ट्रक तेज़ी से लोगों का पसंदीदा बन रहा है। इस फूड ट्रक द्वारा एक दिन में 100 से अधिक सैंडविच बेचे जाते हैं।
नाज़ुक पेस्ट्री से लेकर स्वादिष्ट चीज़ और समृद्ध सॉस तक, फ़्रांस की पाक कला की छाप दुनिया भर के व्यंजनों पर दिखाई देती है।
फ़्रांसीसी व्यंजनों का प्रभाव विभिन्न व्यंजनों पर देखा जा सकता है, जो निम्न प्रकार है:
1. फ़्रेंच-वियतनामी व्यंजन: वियतनाम के फ़्रांसीसी उपनिवेशीकरण के दौरान, फ़्रांसीसी तकनीकों और वियतनामी सामग्रियों का एक सुंदर मिश्रण उभरा। इसके परिणामस्वरूप स्वाद का एक ऐसा रूप उभरा, जिसे वियतनामी- फ़्रांसीसी व्यंजन के रूप में जाना जाता है, जिसमें बान्ह एमआई और संघनित दूध के साथ प्रतिष्ठित वियतनामी कॉफी जैसे व्यंजन शामिल हैं, जो फ़्रांसीसी कैफे औ लेट से प्रभावित हैं।
2. फ़्रेंच -काजुन व्यंजन: फ़्रांस के स्वाद को काजुन (Cajun) व्यंजनों के साथ मिश्रित करके एक नया स्वाद उत्पन्न किया गया है। उपनिवेशवाद के दौरान, फ्रांस के साथ कनाडा के एकेडियन अप्रवासी, भी यहां अपने खाना पकाने की परंपराएँ लेकर आए, जिसके परिणामस्वरूप जम्बालया (jambalaya), गम्बो (gumbo), और बीगनेट्स (beignets)जैसे स्वादिष्ट व्यंजन सामने आए।
3. जादुई फ्रेंच पेस्ट्री: फ़्रांस उत्तम पेस्ट्री का पर्याय है जिसने दुनिया भर के लोगों के दिलों पर कब्ज़ा कर लिया है। फ़्रांस की पेस्ट्री का, चाहे पेरिस में आनंद लिया जाए या विदेश में किसी आरामदायक बेकरी में, फ़्रांस की महारत और कला की झलक दिखाता है।
4. मोरक्कन- फ़्रांसीसी व्यंजन: मोरक्कन (Moroccan) व्यंजन अफ़्रीकी, भूमध्यसागरीय और मध्य पूर्वी स्वादों का सामंजस्यपूर्ण मिश्रण है। फ़्रांस से इसका संबंध कूसकूस जैसे व्यंजनों में स्पष्ट है, जो फ़्रांसीसी निवासियों द्वारा पेश किया गया था।
5. "चीज़": दुनिया भर में फ्रेंच प्रभाव: फ़्रांस की चीज़ बनाने की क्षमता दुनिया भर में व्याप्त है और यहाँ पर कई किस्म की चीज़ तैयार की जाती हैं । फ़्रांस में निर्मित चीज़ आज दुनिया भर में अधिकांश व्यंजनों में एक मुख्य सामग्री के रूप में उपयोग किया जाने लगा है।
फ़्रांस का पाककला प्रभाव प्रतिष्ठित बैगुएट्स और क्रौईसौं से कहीं आगे तक फैला हुआ है। फ़्यूज़न व्यंजन, पेस्ट्री जादू और डेयरी शिल्प कौशल के माध्यम से, फ़्रांसीसी परंपराओं ने दुनिया भर के रसोईघरों पर एक अमिट छाप छोड़ी है। स्वादों और तकनीकों के मिश्रण ने नए और रोमांचक व्यंजनों को जन्म दिया है, जो फ़्रांसीसी व्यंजनों की सार्वभौमिकता और समृद्धि को उजागर करते हैं।
संदर्भ
https://tinyurl.com/ycyptr2a
https://tinyurl.com/4vmryfse
https://tinyurl.com/yzces9jv
https://tinyurl.com/4dn9567r
https://tinyurl.com/mr45ywwf
चित्र संदर्भ
1. बेसिल सैल्मन टेरिन नामक फ़्रांसीसी व्यंजन को दर्शाता चित्रण (wikimedia)
2. क्रेफ़िश एस्कैबेचे नामक फ़्रांसीसी व्यंजन को दर्शाता चित्रण (wikimedia)
3. खाना बनाते हुए फ्रेंच शेफ को संदर्भित करता एक चित्रण (flickr)
4. बोउफ बौर्गुइग्नन को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)
5. बुइयाबेस को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)
6. टार्टे टैटिन को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)
7. एस्कर्गॉट को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)
8. चॉकलेट सुफले को दर्शाता चित्रण (wikimedia)
9. विशिष्ट फ़्रेंच पेस्ट्री को दर्शाता चित्रण (wikimedia)