सूर्य के प्रकाश से कोसों दूर समुद्री तल पर रहने वाली गहरी-समुद्री मछलियां
समुद्री संसाधन
18-04-2021 12:04 PM
गहरी-समुद्री मछली की कोई भी प्रजाति (वर्ग ओस्टीचिएथेस) ((class Osteichthyes))सामान्यत: अत्यधिक समुद्र की गहराई पर पाई जाती हैं, आमतौर पर 600 मीटर से अधिक और यहां तक कि 8,370 मीटर (लगभग 2,000 से 27,500 फीट) तक होती हैं। मध्य जल प्रजातियां, जो समुद्री मछलियों के एक दर्जन से भी अधिक परिवारों का प्रतिनिधित्व करती हैं, इनके बड़े मुंह, बढ़ी हुई आंखें और शरीर के कुछ या कई हिस्सों पर चमकदार अंग होते हैं। प्रकाश उत्पन्न करने वाले अंग शिकार या संभावित साथी को आकर्षित करने का काम करते हैं।
गहरे समुद्र की मछलियों के ये और अन्य अनोखे लक्षण अत्यधिक दबाव, ठंड और विशेष रूप से उनके पर्यावरण के अंधेरे में विकासवादी अनुकूलन का प्रतिनिधित्व करते हैं।गहरे समुद्र में रहने वाली मछली का जीवन दुनिया के किसी भी आवास में सबसे खास है। आइए नज़र डालते हैं कुछ गहरी समुद्री मछलियों पर जो धरती पर ज्ञात कुछ कठोर परिस्थितियों में जीवित रहती हैं।
संदर्भ:
https://www.youtube.com/watch?v=XhsyZnVx2rQ
https://www.youtube.com/watch?v=UXl8F-eIoiM
https://www.youtube.com/watch?v=VqPMP9X-89o